Thursday, 13 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

फिर सवालों के घेरे में आई Hina Khan! Shilpa Shinde का नाम लेकर मच गया बवाल! कैट ‘फाइट’ पर चर्चा !

टीवी इंडस्ट्री में सेलिब्रिटीज के बीच होने वाली कैट फाइट अक्सर सुर्खियां बटोरती है, लेकिन जब सालों पुरानी दुश्मनी किसी सामाजिक मुद्दे को लेकर फिर सामने आए तो चर्चा और भी बढ़ जाती है। ऐसा ही कुछ अर्शी खान और हिना खान के बीच देखने को मिल रहा है।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Aug 13, 2026 13:38
Share :
Shilpa Shinde-Hina Khan

टीवी इंडस्ट्री में सेलिब्रिटीज के बीच होने वाली कैट फाइट अक्सर सुर्खियां बटोरती है, लेकिन जब सालों पुरानी दुश्मनी किसी सामाजिक मुद्दे को लेकर फिर सामने आए तो चर्चा और भी बढ़ जाती है। ऐसा ही कुछ अर्शी खान और हिना खान के बीच देखने को मिल रहा है। हाल ही में एक इंटरव्यू में अर्शी खान ने हिना खान और शिल्पा शिंदे के समाज सेवा से जुड़े कामों पर अपनी राय रखी। हिना का नाम आते ही अर्शी ने कहा कि वह उनका नाम तक लेना पसंद नहीं करतीं। इसके बाद उन्होंने सवाल उठाया कि अगर कोई सेलिब्रिटी खुद को इतना अमीर और बड़ा मानता है, तो उसे जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए भी आगे आना चाहिए। अर्शी ने खास तौर पर असम में बाढ़ से प्रभावित लोगों का जिक्र करते हुए पूछा कि इतनी बड़ी मुश्किल के समय में बड़े सेलिब्रिटीज मदद के लिए क्यों आगे नहीं आते। बातचीत के दौरान उन्होंने शिल्पा शिंदे के सामाजिक कामों की तारीफ करते हुए हिना से उनकी तुलना भी की। अर्शी ने दावा किया कि शिल्पा जरूरतमंद और बुजुर्ग महिलाओं की मदद करती हैं और उन्हें अपने शेल्टर में जगह देने जैसे काम करती हैं। वहीं, हिना के कैंसर इलाज के दौरान उनके नाम पर लगाए गए हैंडपंप को लेकर भी अर्शी ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि ये हैंडपंप हिना ने नहीं, बल्कि उनके फैंस ने उनके नाम पर लगवाए थे। बता दें कि अर्शी और हिना की दुश्मनी बिग बॉस 11 के समय से चली आ रही है। शो में दोनों के बीच राशन और कंबल को लेकर कई बार विवाद हुआ था।

First published on: Aug 13, 2026 01:38 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola