Friday, 26 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘जो भी हुआ है…’ यूट्यूबर सौरव जोशी ने तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘जब सब कुछ…’

Sourav Joshi Breaks Silence on Divorce Rumors: यूट्यूबर सौरव जोशी ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट करते हुए अपने तलाक की खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है.

---विज्ञापन---

Sourav Joshi Breaks Silence on Divorce Rumors: फेमस यूट्यूबर सौरव जोशी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें आ रही हैं कि सौरव और उनकी पत्नी अवंतिका भट्ट के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है. इसके अलावा, अवंतिका भट्ट पिछले काफी समय से सौरव के व्लॉग और वीडियो में भी नजर नहीं आ रही हैं. इंटरनेट पर मौजूद कई लोगों का तो यह कहना है कि सौरव जोशी की शादी टूटने के कगार पर है. हालांकि, अब इस मामले पर खुद सौरव जोशी का बयान सामने आया है. सौरव जोशी ने खुद वीडियो के जरिए तलाक की खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है.

सौरव जोशी के वीडियो से अवंतिका गायब

सौरव जोशी और अवंतिका के तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर उस वक्त फैलीं जब लोगों ने यह महसूस किया कि सौरव जोशी के व्लॉग वीडियो में अवंतिका पिछले काफी समय से नजर नहीं आ रही हैं, जबकि वह पहले लगभग हर वीडियो में दिखाई देती थीं. इसके बाद लोगों ने खुद कमेंट में सौरव से यह सवाल पूछा. इसी बीच, सौरव ने एक नया वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने तलाक की अफवाहों पर बात करते हुए न तो इसे कंफर्म किया और न ही इसका खंडन किया. उन्होंने सिर्फ इतना बताया कि जल्दी वह इस सब के बारे में फैंस को बताएंगे.

---विज्ञापन---

तलाक की खबरों पर चुप्पी तोड़ी

वीडियो में सौरव ने कहा, ‘एक सवाल जो हर कोई पूछ रहा है, अवंतिका के बारे में कहां है, व्लॉग में क्यों नहीं आ रही है, क्या हो गया है. तो जो भी हुआ है, मैं आपको अभी नहीं बता सकता. जब वह चीज पूरी हो जाएगी, तब मैं आपको बता दूंगा.’ सौरव के इस बयान ने फैंस के बीच खलबली और ज्यादा बढ़ा दी है. बता दें कि सौरव जोशी और अवंतिका भट्ट ने पिछले साल दिसंबर 2025 में शादी की थी, अभी उनकी शादी को एक साल का समय भी नहीं हुआ है.

---विज्ञापन---
First published on: May 30, 2026 06:17 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola