Sonu Nigam Perform at Rashtrapati Bhavan: बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। हाल ही में एक्टर ने पोस्ट शेयर कर भयानक कमर दर्द की जानकारी दी थी। वहीं दर्द के बावजूद भी अब सिंगर ने राष्ट्रपति भवन में जाकर शानदार परफॉर्मेंस दी है। सिंगर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ फोटोज भी क्लिक करवाईं। सोनू निगम और राष्ट्रपति की ये फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। राष्ट्रपति के एक्स अकाउंट से ये तस्वीरें शेयर की गई हैं। फैंस को ये काफी पसंद भी आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: एक्ट्रेस से पहले बनीं डॉक्टर, ऐश्वर्या-माधुरी के गानों से सीखा डांस, करोड़ों का ऑफर ठुकरा कहलाईं स्टार
शेयर की फोटोज
सोनू निगम ने राष्ट्रपति भवन में नए बने ओपन एयर थिएटर में परफॉर्मेंस दी। राष्ट्रपति कार्यालय ने एक्स पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में इस बात की जानकारी दी। पोस्ट में कहा गया, ‘फेमस सिंगर और म्यूजिशियन सोनू निगम ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। बाद में उन्होंने अपनी शानदार परफॉर्मेंस भी दी।’ सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है।
Popular singer and music director Shri Sonu Nigam called on President Droupadi Murmu at Rashtrapati Bhavan. Later, he performed in the newly inaugurated Open Air Theatre in the President’s Estate on the occasion of Rashtrapati Bhavan Diwas. pic.twitter.com/7ArF9O093u
— President of India (@rashtrapatibhvn) February 3, 2025
दर्द से जूझ रहे थे सिंगर
इससे पहले सोनू ने अपने सोशल मीडिया पर एक दर्दनाक वीडियो शेयर की थी। इसमें उन्होंने बताया था कि वो भयानक कमर के दर्द से जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि दर्द इतना था कि उनका हिलना-ढुलना तक मुश्किल हो गया था। इसके बाद भी सिंगर ने राष्ट्रपति भवन में परफॉर्म किया।
कई भाषाओं में गा चुके गाना
सोनू निगम अपने टैलेंट के दम से कई अवॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। हिंदी के अलावा वो कन्नड़, बंगाली, मराठी, तेलुगु, तमिल, उड़िया, अंग्रेजी, असमिया, मलयालम, गुजराती, भोजपुरी, नेपाली, तुलु, मैथिली और मणिपुरी में भी गाने गा चुके हैं। आज भी लोग उनकी आवाज के दीवाने हैं।
यह भी पढ़ें: समय रैना के India’s Got Latent पर कॉन्ट्रोवर्शियल कॉमेंट करना पड़ा भारी, कंटेस्टेंट पर दर्ज हुई FIR