Saturday, 4 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर की पति ने की हत्या, खुद को भी मारा चाकू

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर निशा चौहान की कथित तौर पर उनके पति प्रदीप चौहान ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से हमला कर लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है.

---विज्ञापन---

Nisha Chauhan
Nisha Chauhan

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर निशा चौहान की शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे उनके पति प्रदीप चौहान ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी. निशा ने 40 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली. घटना के बाद प्रदीप चौहान ने कथित तौर पर खुद पर भी चाकू से हमला कर लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

डॉक्टर्स ने निशा को किया मृत घोषित

इस दौरान उनके बच्चे चीखते-चिल्लाते हुए घर से बाहर आए. निशा को बचाने की कोशिश में उनका बेटा भी घायल हो गया. शोर सुनकर जब पड़ोसी घर के अंदर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि निशा खून से लथपथ अवस्था में फर्श पर पड़ी थीं. वहीं, प्रदीप चौहान भी गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई. हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने निशा को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. दूसरी ओर, प्रदीप चौहान का इलाज जारी है.

---विज्ञापन---

जमीन की रजिस्ट्री के कारण हुआ पति पत्नी के बीच विवाद

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, घटना के पीछे 1,170 वर्गफीट जमीन की रजिस्ट्री को लेकर विवाद हुआ था. पुलिस के मुताबिक, जमीन की रजिस्ट्री उसी दिन होनी थी. बताया जा रहा है कि निशा चाहती थीं कि रजिस्ट्री उनके नाम पर हो, जबकि प्रदीप इसके लिए तैयार नहीं थे.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और सबूत जुटाए. पुलिस ने घटना के संबंध में बच्चों और पड़ोसियों से भी पूछताछ की. इसके अलावा, आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. यह घटना मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है.

---विज्ञापन---

कौन थीं निशा चौहान?

निशा चौहान मेरठ की जानी-मानी सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर थीं. वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करती थीं. इसके अलावा, वह पेशे से ब्यूटीशियन भी थीं और अपने फॉलोअर्स के साथ ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़े तरह-तरह के वीडियो शेयर करती रहती थीं. उनके इंस्टाग्राम पर 25,000 से अधिक फॉलोअर्स थे.

यह भी पढ़ें- Aamir Khan और Gauri Spratt की शादी में शामिल होंगे इतने मेहमान, यहां जाने खाने के मेन्यू से लेकर वेडिंग की बाकी डिटेल्स

---विज्ञापन---

First published on: Jul 04, 2026 10:21 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola