Saturday, 4 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Aamir Khan और Gauri Spratt की शादी में शामिल होंगे इतने मेहमान, यहां जाने खाने के मेन्यू से लेकर वेडिंग की बाकी डिटेल्स

---विज्ञापन---

आमिर खान इन दिनों अपनी तीसरी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. एक्टर अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी करने जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि दोनों 5 जुलाई को शादी करेंगे और इसकी तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस शादी में कितने मेहमान शामिल होंगे और मेन्यू में क्या-क्या खास रहने वाला है.

आमिर खान गौरी संग करेंगे रजिस्टर्ड मैरिज

दरअसल, आमिर खान और गौरी स्प्रैट एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी करने वाले हैं. दोनों रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे. इसे लेकर आमिर खान ने गुरुवार को पुष्टि की थी कि 5 जुलाई को उनके घर पर शादी का आयोजन होगा.

---Advertisement---

शादी में शामिल होंगे ये 150 के करीब मेहमान

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी में करीब 100 से 150 मेहमान शामिल होंगे. इनमें परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त मौजूद रहेंगे. कपल ने अपनी शादी में सिर्फ बेहद करीबी लोगों को ही इनवाइट किया है. मेहमानों की लिस्ट में आशुतोष गोवारीकर और राजकुमार संतोषी जैसे नाम शामिल हैं.

क्या होगा मेन्यू में खास

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि आमिर और गौरी अपनी शादी की पूरी प्लानिंग खुद कर रहे हैं. खाने के मेन्यू से लेकर अन्य सभी तैयारियों पर दोनों खास ध्यान दे रहे हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने मेन्यू की हर डिश का सिलेक्शन भी खुद किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के खाने में आमिर और गौरी की कई पसंदीदा डिश शामिल होंगी.

---Advertisement---

शादी को लेकर आमिर ने कही थी ये बात

बता दें कि आमिर खान ने गुरुवार को अपनी शादी को लेकर जानकारी साझा की थी. उन्होंने कहा, "मैं शादी करने जा रहा हूं, लेकिन यह फंक्शन घर पर ही होगा. 5 जुलाई हमारे लिए बहुत खास दिन है. इस मौके पर सिर्फ हमारा परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही मौजूद रहेंगे. हम सभी का आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहेंगे." आमिर खान ने पिछले साल अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर गौरी स्प्रैट का पब्लिकली सबसे परिचित कराया था. इसके बाद से दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया.

आमिर ने गौरी से पहले की थी किरण और रीना संग शादी

अगर आमिर खान की निजी जिंदगी की बात करें तो गौरी स्प्रैट से पहले उन्होंने किरण राव से शादी की थी. किरण राव उनकी दूसरी पत्नी थीं और दोनों का एक बेटा है. इससे पहले आमिर ने रीना दत्ता से लव मैरिज की थी, जिनसे उनके दो बच्चे हैं.

---Advertisement---
First published on: Jul 04, 2026 08:43 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola