Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

इन्फ्लुएंसर Deepika Luthra को मिली मारने की धमकी, रोते हुए बोलीं- मैंने वीडियो डिलीट…

पंजाब के बठिंडा में इंस्टाग्राम स्टार कमलकौर भाभी के मर्डर की घटना ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया था। इस बीच अब एक और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दीपिका लूथरा को अमृतपाल सिंह ने जान से मारने की धमकी दी है। दीपिका ने खुद इस बारे में जानकारी दी है और पुलिस से सुरक्षा की गुहार भी लगाई है।

---विज्ञापन---

Deepika Luthra,
दीपिका लूथरा (Image Credit: Social Media)

Influencer Deepika Luthra: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमलकौर भाभी के हत्याकांड से पूरे बठिंडा में सनसनी फैल गई थी। कमलकौर के हत्यारों को पुलिस ने पकड़ लिया है और उनकी हत्या की जिम्मेदारी अमृतपाल सिंह मेहरू ने ली है, जिन्होंने अश्लील रील बनाने की वजह से कमलकौर भाभी की हत्या करवाई है। इस बीच एक और जानी-मानी इन्फ्लुएंसर को जान से मारने की धमकी मिली है। कमलकौर की हत्या के एक दिन बाद इन्फ्लुएंसर दीपिका लूथरा को अमृतपाल की तरफ से धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद दीपिका काफी ज्यादा डर गई हैं और वो सुरक्षा की गुहार लगा रही हैं।

यह भी पढ़ें: Raj Kundra हुए The Traitors से बेघर, बोले- ‘मेरी पत्नी सही, मैं झूठ…’

---विज्ञापन---

इन्फ्लुएंसर दीपिका लूथरा को मिली धमकी

इन्फ्लुएंसर दीपिका लूथरा को एक वीडियो के जरिए अमृपाल सिंह की तरफ से जान से मारने की धमकी मिली है। दीपिका ने इस बारे में बताते हुए कहा कि अब उसने वीडियो भी डिलीट कर दिए हैं और वो कोई विवादित या अश्लील वीडियो नहीं बना रही हैं। मगर फिर पता नहीं क्यों उनको निशाना बनाया जा रहा है।

दीपिका ने लगाई सुरक्षा की गुहार

दीपिका ने मीडिया को अमृपाल सिंह मेहरू से मिली धमकी के बारे में बताने के साथ ही सुरक्षा की गुहार भी लगाई है। अमृतसर की दीपिका लूथरा ने कहा कि उनको सिक्योरिटी मिली चाहिए। जब से दीपिका को अमृतपाल से धमकी मिली है, उसके बाद से वो काफी ज्यादा सहम गई हैं और उनकी फैमिली भी डरी हुई है।

---विज्ञापन---

कमलकौर भाभी के हत्यारे गिरफ्तार!

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी की लाश कल बंठिका में एक कार से मिली थी। इस हत्याकांड मामले में अब पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनका नाम जसप्रीत मनरो और निमरतजीत सिंह है। कमलकौर भाभी मर्डर केस में एसएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को रात करीब 1 बजे गिरफ्तार किया गया। बता दें कि अमृतपाल सिंह मनरो ने सोशल मीडिया पर कमल कौर की हत्या की जिम्मेदारी ली थी और लिखा था कि सिख इतिहास और संस्कृति को बदनाम करने के लिए ‘कौर’ नाम का गलत इस्तेमाल किया है, इसलिए उसे सजा दी गई है।

यह भी पढ़ें: ‘मेरी लाइफ के 9 घंटे…’, Rana Naidu 2 के टीम के लिए अर्जुन रामपाल ने लिखा इमोशनल नोट

---विज्ञापन---
First published on: Jun 13, 2025 07:26 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola