Sunday, 25 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Smriti Mandhana के एक्स मंगेतर Palash Muchhal की बढ़ी मुश्किलें? दर्ज हुआ 40 लाख की धोखाधड़ी का केस

स्मृति मंधाना के एक्स मंगेतर पलाश मुच्छल पर 40 लाख की धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है. यह केस स्मृति के बचपन के दोस्त रहे वैभव ने दर्ज कराया है, जिन्होंने पलाश की फिल्म में इन्वेस्ट किया था.

Smriti Mandhana, Palash muchhal
Smriti Mandhana, Palash muchhal

Palash Muchhal: भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना से सगाई कर चुके डायरेक्टर पलाश मुच्छल एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं. जहां वह बीते दिनों स्मृति संग अपनी सगाई टूटने को लेकर चर्चा में रहे, वहीं अब उनपर धोखाधड़ी को लेकर एक शिकायत दर्ज हुई है. पलाश पर आरोप लगाया गया है कि फिल्म निवेश घोटाले में मुच्छल ने 40 लाख की धोखाधड़ी की है. इस शिकायत के बाद अब पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

पलाश के खिलाफ दर्ज हुआ धोखाधड़ी का केस

दरअसल, स्मृति मंधाना के बचपन के दोस्त और फिल्म फाइनेंसर वैभव मान ने दावा किया है कि उनकी मुलाकात पलाश मुच्छल से सांगली में हुई थी और स्मृति के पिता श्रीनिवास ने उनसे मुच्छल का परिचय भी कराया था. उन्होंने आरोप लगाया कि मुच्छल ने उनसे फिल्म ‘नजरिया’ में इन्वेस्ट करने को कहा था और फिल्म को लेकर दावा किया था यह जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी और कहा था कि निवेश जल्द ही वापस कर दिया जाएगा. लेकिन फिल्म न बन पाने के बाद पलाश ने उनके लिए हुए पैसे वापस नहीं किए. उन्होंने बताया कि उनके दावे को साबित करने वाले डाक्यूमेंट्स भी उन्होंने पुलिस सुप्रिटेंडेंट को जमा करा दिए हैं.

---विज्ञापन---

पैसे ना मिलने पर वैभव ने किया केस

अपनी शिकायत में वैभव ने पुलिस को ये भी बताया कि फिल्म कभी भी पूरी नहीं हुई और डायरेक्टर ने उसे पैसे वापस करने का वादा किया था लेकिन बाद में काम बंद कर दिया. कई महीनों तक पैसे वापसी का इंतजार किया, लेकिन जब उन्हें पलाश की ओर से किसी भी तरह का जवाब नहीं आया तो वैभव ने सांगली पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया.

स्मृति-पलाश की शादी कैंसिल होने पर आया था दोनों का ये बयान

बता दें कि पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की ऑफिशियल तौर पर बीते दिनों शादी रद्द हो गई है. कपल की शादी 23 नवंबर 2025 को होने वाली थी, लेकिन शादी को फैमिली की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को कारण पोस्टपोन कर दिया था. हालांकि दिसंबर 2025 की शुरुआत में इसे ऑफिशियली कैंसिल कर दिया. कई हफ्तों की अटकलों के बाद दोनों ने अलग होने को लेकर पुष्टि की थी. स्मृति ने कहा था कि उन्हें, “यह साफ करना जरूरी है कि शादी कैंसिल हो गई है. इस बीच उन्होंने प्राइवेसी बनाए रखने की भी रिक्वेस्ट की थी. वहीं, पलाश ने कहा था, “मैंने अपनी लाइफ में आगे बढ़ने और अपने रिश्ते से पीछे हटने का फैसला किया है. मेरे लिए यह देखना बहुत मुश्किल रहा है कि लोग निराधार अफवाहों पर इतनी आसानी से अपना रिएक्शन दे रहे हैं. उस चीज के बारे में जो मेरे लिए सबसे पवित्र रही है. यह मेरी लाइफ का सबसे मुश्किल दौर है और मैं अपने विश्वासों पर कायम रहते हुए इसे गरिमा के साथ संभालूगा. बता दें कि दोनों की शादी कैंसिल होने के बाद पलाश पर बेवफाई का आरोप लगा था.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें-Border 2: पुराना जज्बा, वही जोश… सिनेमाघरों में फिर गूंजी सनी देओल की दहाड़, रिलीज के साथ ही फिल्म को मिला ये खिताब

First published on: Jan 23, 2026 12:10 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो