Friday, 17 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘सिकंदर’ की कमाई में तगड़ी गिरावट, बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन कितना हुआ कलेक्शन?

सलमान खान की 'सिकंदर' की कमाई में चौथे दिन ही भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। मूवी अभी तक 100 करोड़ के क्लब में भी शामिल नहीं हो पाई है। आइए आपको भी बताते हैं मूवी ने अब तक कितनी कमाई की?

---विज्ञापन---

सलमान खान की ‘सिकंदर’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार था। ओपनिंग डे पर धांसू कमाई करने वाली ‘सिकंदर’ के कलेक्शन में अब चौथे दिन तगड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। बॉक्स ऑफिस पर सलमान की मूवी का ग्राफ गिरता जा रहा है। कुछ लोगों को जहां मूवी पसंद आई तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोग मूवी को देखने के बाद निराश नजर आए। आइए आपको भी बताते हैं सलमान खान और रश्मिका मंदाना की इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है?

यह भी पढ़ें: 5 महीने की प्रेग्नेंसी, क्यों करवाना पड़ा अबॉर्शन? करण मेहरा की एक्स लाइफ निशा रावल का छलका दर्द

---विज्ञापन---

चौथे दिन की कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार मूवी ने चौथे दिन सिर्फ 9.75 करोड़ की कमाई की। इसकी ऑक्यूपेंसी 12.08% ही रही। वहीं शोज की बात करें तो सुबह के शो 5.29%, दोपहर के शो 11.67%, शाम के शो 15.35% और रात के शो 16.01% रहे। मूवी की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

---विज्ञापन---

मूवी की अब तक की कमाई कितनी?

मूवी ने पहले दिन 26 करोड़ की धांसू कमाई की थी। वहीं रिलीज से एक दिन बाद ईद पर मूवी की कमाई में इजाफा दर्ज किया गया था। दूसरे दिन भाईजान की मूवी ने 29 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। इसके बाद से बॉक्स ऑफिस पर कमाई में गिरावट ही दर्ज की जा रही है। तकरीबन 200 करोड़ के बजट में बनी ये मूवी अभी तक 100 करोड़ के क्लब में भी शामिल नहीं हो पाई है। मूवी ने अब तक 84.25 करोड़ की कमाई की है।

मूवी की कास्ट

वहीं मूवी की कास्ट की बात करें तो सलमान खान और रश्मिका मंदाना पहली बार साथ में दिखाई दिए हैं। स्क्रीन पर पहली बार दोनों को साथ देखने के लिए उनके फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड थे। वहीं सलमान और रश्मिका के साथ-साथ मूवी में सुनील शेट्टी, शरमन जोशी, सत्यराज, काजल अग्रवाल, प्रतीक बब्बर और नवाब शाह भी अहम भूमिका में हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कॉमेडियन नहीं बनना चाहते थे कपिल शर्मा, लड़कियों के कॉलेज में थे टीचर, कैसे पलटी किस्मत?

First published on: Apr 03, 2025 06:31 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola