Tuesday, 7 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Sikandar BO Day 1 Prediction: क्या ‘छावा’ को मात देगा ‘सिकंदर’? मूवी पहले दिन कितने छापेगी नोट?

सलमान खान की 'सिकंदर' आज सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। मूवी ने एडवांस बुकिंग में करोड़ों छाप लिए हैं। आइए आपको बताते हैं पहले दिन की कमाई में क्या 'सिकंदर' 'छावा' को पीछे छोड़ पाएगी?

---विज्ञापन---

सलमान खान के फैंस का इंतजार फाइनली खत्म होने जा रहा है। मोस्ट अवेटेड मूवी ‘सिकंदर’ आज यानी 30 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। ईद से एक दिन पहले रिलीज हो रही इस मूवी से उम्मीदें लगाई जा रही हैं कि ये साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म कहलाई जा सकती है। वहीं एडवांस बुकिंग में भी मूवी ने काफी अच्छी कमाई की है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि ‘सिकंदर’ ‘छावा’ को टक्कर दे सकती है। आइए आपको भी बताते हैं पहले दिन मूवी के कितने कमाई करने की उम्मीद है?

यह भी पढ़ें: ‘सिकंदर’ से पंगा लेने आई मोहनलाल की ‘L2 एम्पुरान’ के छूटे पसीने! जानें तीसरे दिन कितनी की कमाई?

---विज्ञापन---

मूवी की एडवांस बुकिंग कितनी?

टाइगर 3 के बाद सलमान खान सिकंदर से सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए आ रहे हैं। इस मूवी को साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार 5500 स्क्रीन पर रिलीज होने जा रही है। मूवी ने एडवांस बुकिंग में ही 17.61 करोड़ का बिजनेस किया है। टोटल शोज की बात करें तो 2D और IMAX 2D पर 20,083 शोज हैं।

---विज्ञापन---

क्या टूटेगा ‘छावा’ का रिकॉर्ड?

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को रिलीज हुई ‘छावा’ ने 31 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ये साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म साबित हुई। वहीं ‘सिकंदर’ शुक्रवार की जगह रविवार को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। Sacnilk का अनुमान है कि सिकंदर पहले दिन 30 करोड़ की कमाई कर लेगी। वहीं इसके बाद ये साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर साबित हो सकती है।

---विज्ञापन---

मूवी की कास्ट

वहीं जब से मूवी का टीजर रिलीज किया गया है, तभी से इस मूवी को फैंस का काफी प्यार मिल रहा है। फैंस बेसब्री से इस मूवी का इंतजार कर रहे थे। रिलीज से पहले ही मूवी क्रिटिक्स इसकी तारीफ भी कर रहे हैं। वहीं मूवी की कास्ट की बात करें तो सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना पहली बार स्क्रीन शेयर कर रही हैं। फैंस इनकी जोड़ी देखने के लिए भी ज्यादा एक्साइटेड हैं। मूवी में सलमान और रश्मिका के साथ-साथ काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, सत्यराज, सुनील शेट्टी, प्रतीक बब्बर और नवाब शाह मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ‘सिकंदर’ की कास्ट ने खोले कई राज, सलमान-रश्मिका से E24 की खास बातचीत

---विज्ञापन---
First published on: Mar 30, 2025 07:15 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola