Sunday, 25 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

टीवी की इस हसीना ने पाकिस्तानी फिल्म में किया काम, एकता कपूर ने दिलाई थी पहचान

Shweta Tiwari Birthday: श्वेता तिवारी ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल से की और धीरे-धीरे फिल्मों और रियलिटी शोज में अपनी पहचान बनाई. कल यानी 4 अक्टूबर को श्वेता अपना 44वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं. इस खास मौके पर आइए, उनके अब तक के सफर पर एक नजर डालते हैं.

Shweta Tiwari Birthday
श्वेता तिवारी की जर्नी (photo source- instagram)

Shweta Tiwari Birthday: श्वेता तिवारी टीवी इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेस में से गिनी जाती हैं. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1999 में दूरदर्शन के सीरियल ‘कलीरें’ से की थी. हालांकि, असली पहचान उन्हें साल 2001 में आए सुपरहिट सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ से मिली थी. जिसमें उन्होंने प्रेरणा शर्मा का यादगार किरदार निभाया था. इस शो के बाद श्वेता तिवारी का नाम घर- घर में मशहूर हो गया. इसके बाद उन्होंने कई हिट सीरियल में काम किया. आइए डालते हैं उनके बेहतरीन सीरियल्स और फिल्मों की लिस्ट पर एक नजर.

परवरिश कुछ खट्टी कुछ मीठी में

साल 2011 में सोनी टीवी के सीरियल ‘परवरिश कुछ खट्टी कुछ मीठी में’ में श्वेता ने स्वीटी अहलूवालिया का किरदार निभाया था. इस सीरियल में उनके साथ आशिका भाटिया, रूपाली गांगुली, विवेक मुशरान और अभिषेक बजाज जैसे कलाकारों ने भी काम किया था. सीरियल की कहानी दो परिवारों के इर्द- गिर्द घूमती थी, जहां बच्चों की परवरिश करने के अलग- अलग तरीके दिखाए गए थे.

---विज्ञापन---

बेगूसराय

साल 2015 में आए सीरियल ‘बेगूसराय’ में श्वेता ने बिंदिया ठाकुर का यादगार किरदार निभाया था. सीरियल में उनके साथ शिवांगी जोशी, मुकुल राज सिंह, विशाल आदित्य सिंह और अंकित गुप्ता जैसे एक्टर्स ने भी काम किया था. सीरियल की कहानी बिहार के बेगूसराय के एक शक्तिशाली ठाकुर परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है.

मेरे डैड की दुल्हन

साल 2019 में श्वेता तिवारी में सोनी टीवी के रोमांटिक सीरियल ‘मेरे डैड की दुल्हन’ में नजर आईं. इस सीरियल में उन्होंने गुनीत सिक्का का किरदार निभाया था. सीरियल में श्वेता के साथ वरुण बडोला, श्वेता तिवारी और अंजलि तत्रारी ने लीड किरदार निभाए थे. शुरुआत में इस सीरियल के 180 एपिसोड्स तय किए गए थे, लेकिन दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिलने की वजह से इसमें एक और एपिसोड जोड़ दिया गया था.

---विज्ञापन---

रियलिटी शो विनर

श्वेता तिवारी ने सिर्फ टीवी शो में ही नहीं बल्कि रियलिटी शोज में अपनी खास पहचान बनाई है. उन्होंने सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 4’ में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया और उस सीजन की विनर बनीं. इसके अलावा वो ‘नच बलिए 2’, ‘झूम इंडिया’, ‘इस जंगल से मुझे बचाओ’, ‘कॉमेडी सर्कस का नया दौर’, ‘झलक दिखला जा 6’ और ‘फियर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी11’ जैसे बड़े शोज में भी नजर आईं.

इस फिल्मों में दिखाया टैलेंट

श्वेता तिवारी ने हिंदी फिल्मों के अलावा भोजपुरी और पाकिस्तानी फिल्मों में भी काम किया है. उनकी पहली हिंदी फिल्म ‘मधोशी’ साल 2004 में आई थी. इसमें उन्होंने तबस्सुम का रोल निभाया था. इसी साल वो एक और हिंदी फिल्म ‘आबरा का डाबरा’ में भी नजर आईं. इस फिल्म में उन्होंने शिवानी आर.सिंह का रोल निभाया था. उनकी पहली भोजपुरी फिल्म ‘हमार सैंया हिंदुस्तानी’ थी जो साल 2008 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में उन्होंने रवि किशन और अपने एक्स हस्बैंड राजा चौधरी के साथ काम किया था. इसके अलावा उन्होंने साल 2014 में रिलीज हुई पाकिस्तानी फिल्म ‘सल्तनत’ में भी काम किया था. साल 2024 में उन्होंने रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में एसीपी देविका सिंह का किरदार निभाया था.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 03, 2025 08:21 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो