Tuesday, 22 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

बंद हो रहा है शिल्पा शेट्टी का बांद्रा रेस्टोरेंट, इमोशनल हुईं एक्ट्रेस

Shilpa Shetty Bastian Restaurant Closed: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा का मोस्ट पॉपुलर रेस्टोरेंट बास्टियन बांद्रा अब बंद होने जा रहा है। शिल्पा शेट्टी ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।

Shilpa Shetty Bastian Restaurant Closed

Shilpa Shetty Bastian Restaurant Closed: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के सितारे इन दिनों गर्दिश में हैं। एक जहां शिल्पा और उनके पति राज कुंद्रा पर 60 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का केस चल रहा है। वहीं, इस बीच शिल्पा शेट्टी ने एक बड़ा ऐलान किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि मुंबई के बांद्रा में चल रहा उनका बास्टियन रेस्टोरेंट बंद हो रहा है। शिल्पा शेट्टी ने कहा कि गुरुवार को उनके बास्टियन रेस्टोरेंट का आखिरी दिन है। इस घोषणा के साथ शिल्पा ने सोशल मीडिया पर अपने रेस्टोरेंट को लेकर एक इमोशनल नोट भी लिखा।

बंद हो रहा शिल्पा का रेस्टोरेंट

शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट के साथ इस बात की घोषणा की है। शिल्पा ने इमोशनल नोट में लिखा कि मुंबई में उनका रेस्टोरेंट ‘बास्टियन बांद्रा’ अब बंद हो रहा है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को रेस्टोरेंट का आखिरी वर्किंग डे होगा। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि ‘गुरुवार को एक युग का अंत हो रहा है। मुंबई की सबसे खास जगहों में से एक बास्टियन बांद्रा अब विदाई ले रहा है। इस जगह ने हमें कई सारी अनगिनत यादें दी हैं।’ हालांकि शिल्पा ने नोट में रेस्टोरेंट बंद करने का कारण नहीं बताया है।

---विज्ञापन---

बास्टियन बांद्रा का सम्मान

शिल्पा शेट्टी ने आगे लिखा कि बास्टियन बांद्रा के सम्मान में उन्होंने गुरुवार को खास शाम का आयोजन करने वाले हैं, जिसमें उन्होंने अपने करीबियों को बुलाया है। ये रात एक ऐसी रात होगी, जो पुरानी यादों और एनर्जी में फिर से जादू भर देगी। गुरुवार की रात को होने वाला ये आयोजन आर्केन अफेयर अगले हफ्ते बास्टियन एट द टॉप में होगा। इसके बाद नए अनुभवों के साथ हम एक नए चैप्टर की विरासत को आगे बढ़ाएंगे।

यह भी पढ़ें: दादी के निधन से टूट गई कपिल शर्मा की हीरोइन, बोलीं- वो बहुत मजाकियां…

---विज्ञापन---

क्यों खास है शिल्पा का रेस्टोरेंट?

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने साल 2016 में रंजीत बिंद्रा के साथ मिलकर इस रेस्टोरेंट को खोला था। इसके बाद साल 2023 में इस रेस्टोरेंट को बांद्रा में ट्रांसफर कर दिया गया। शिल्पा का यह रेस्टोरेंट अपने खाने के अलावा अपने क्रिएटिव इंटीरियर के लिए भी पहचाना जाता है।

First published on: Sep 03, 2025 11:36 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola