Tuesday, 22 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

दादी के निधन से टूट गई कपिल शर्मा की हीरोइन, बोलीं- वो बहुत मजाकियां…

Elli Avram Grandmother Passed Away: बॉलीवुड एक्ट्रेस एली अवराम की दादी का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दादी के लिए इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

Elli Avram's Grandmother Passed Away

Elli Avram’s Grandmother Passed Away: बॉलीवुड एक्ट्रेस एली अवराम के घर से एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, एली अवराम की दादी का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करके दी है। जिसमें एली ने बताया कि उनकी दादी का 31 अगस्त को निधन हो गया था। साथ ही ये भी कहा कि वह अपनी दादी के बेहद करीब थी। इसके अलावा एली ने दादी के साथ बिताए हर खास पल की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। चलिए जानते हैं कि एली ने इस पोस्ट में क्या कुछ लिखा है।

दादी का हाथ थामा

फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ में कपिल शर्मा की लेडी लव बनने वाली एक्ट्रेस एली अवराम ने अपनी दादी को याद करते हुए इस इमोशनल पोस्ट में उनके साथ बिताए खास पलों को याद किया। उन्होंने इस पोस्ट में दादी के साथ अपनी कई सारी तस्वीरें शेयर की, जिसमें एली अपनी दादी के साथ मस्ती करती, हंसती, डांस करती और फोन में मूंछों वाला फिल्टर इस्तेमाल करती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं इस पोस्ट की आखिरी तस्वीर में वह अपनी दादी का हाथ थामे हुए दिख रही हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘मुझ पर इनका कोई असर…’, पति विवेक को जान से मारने की धमकी पर क्या बोलीं एक्ट्रेस पल्लवी जोशी

बहुत ही मजाकिया थीं…

इसके साथ ही एली ने अपनी दादी के लिए एक प्यारा-सा नोट भी लिखा, ‘RIP जियाजियाम 31-08-2025… अपने दादा-दादी के साथ बड़ा होना मेरे लिए एक आशीर्वाद की तरह है। इस डायमेंशन में मेरी दादी का सफर खत्म हो गया; इस खबर से मेरा दिल टूट गया। इसके बावजूद मुझे यह जानकर सुकून मिला है कि अब वह पापो (दादा) एम से आखिरकार मिल गई हैं। मैं बस बचपन से लेकर अब तक उनके साथ बिताए उन सभी खूबसूरत पलों को याद कर सकती हूं। मेरी बहुत ही मजाकियां थी।’ अंत में एक्ट्रेस ने लिखा कि ‘माउ लिपिस जियाजियाम सागापो जिया पांडा। ओम शांति।’

---विज्ञापन---
First published on: Sep 03, 2025 10:21 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola