Thursday, 8 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

RSS के 100 वर्षों की यात्रा पर बनी फिल्म ‘शतक’ का ट्रेलर रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

‘Shatak’ trailer out: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 वर्षों के इतिहास पर आधारित फिल्म 'शतक' का ट्रेलर कर दिया गया है. ट्रेलर में बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन अपनी आवाज में कहानी सुनाते नजर आ रहे हैं.

‘Shatak’ trailer out: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 वर्षों के इतिहास पर आधारित फिल्म ‘शतक’ का ट्रेलर कर दिया गया है. अनिल डी अग्रवाल द्वारा परिकल्पित इस फिल्म का निर्देशन आशीष मल्ल ने किया है. फिल्म के ट्रेलर में भारत की राजनीती और संघ के उदय और 100 साल की यात्रा की साफ झलक दिखाई पड़ रही है. ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है. 20 फरवरी, 2026 से आप इस फिल्म को सिनेमाघरों में देख सकते हैं.

ये फिल्म आरएसएस की एक सदी लंबी यात्रा का पता लगाती है, जिसमें इसकी वैचारिक नींव और दशकों में की गई विभिन्न सामाजिक पहलुओं पर प्रकाश डाला गया है.

---विज्ञापन---

ट्रेलर में संघ की गूंज

ट्रेलर की शुरुआत गांधी जी की हत्या होती है, जिसके बाद फ्रेम पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पंडित जवाहरलाल नेहरू की ओर घूम जाता है. ऐसे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का उदय होता है. कहानी संघ की स्थापना, इसके लिए किए गए संघर्ष और हिंदू समाज के हितों लिए लड़ाई की ओर घूम जाती है. 2 मिनट 19 सेकंड के इस ट्रेलर में स्वतंत्रता संग्राम, आपातकाल और विभिन्न सामाजिक चुनौतियों के दौरान संघ की भूमिका को दिखाया गया है.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS की 100 साल की ऐतिहासिक यात्रा पर आधारित फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’ संघ की स्थापना से लेकर अब तक के सफर और राष्ट्र निर्माण में इसके योगदान को बड़े पर्दे पर पेश करेगी. इसकी कहानी साल 1925 में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा संघ की स्थापना से लेकर वर्तमान समय तक की यात्रा को दिखाती है.

---विज्ञापन---
First published on: Feb 12, 2026 10:31 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola