Tuesday, 7 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

हूटिंग-सीटियों के बीच ‘सिकंदर’ की धमाकेदार एंट्री, ‘बम बम बोले’ पर थिएटर में जमकर नाचे फैंस; देखें वीडियो

सलमान खान की 'सिकंदर' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। भाईजान की एंट्री पर थिएटर में फैंस ने खूब हूटिंग और सीटियां बजाई। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रही हैं।

---विज्ञापन---

फैंस का इंतजार फाइनली खत्म हो गया है। सिकंदर सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। थिएटर का माहौल ही अलग दिख रहा है। मूवी देखते हुए फैंस ने स्क्रीन पर सलमान खान की एंट्री पर खूब सीटियां और तालियां बजाई। वहीं दूसरी ओर कुछ फैंस भाईजान के बम बम बोले गाने पर थिएटर में खूब जमकर नाचते दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। आइए सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

यह भी पढ़ें: Sikandar X Review: कैसी है सलमान खान-रश्मिका मंदाना की ‘सिकंदर’, पढ़ें रिव्यू

---विज्ञापन---

फर्स्ट डे फर्स्ट शो का क्रेज

सलमान खान की मूवी रिलीज होने से पहले ही तहलका मचा देती है। फैंस की एक्साइटमेंट देखने लायक होती है। अब सिकंदर के रिलीज के टाइम भी पर फैंस का ये प्यार देखने को मिल रहा है। मूवी का फर्स्ट डे का फर्स्ट शो शुरू हो चुका है। वहीं फैंस की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ईद के एक दिन पहले आई इस मूवी का क्रेज काफी तगड़ा बना हुआ है।

एंट्री पर नहीं रुकी सीटियां

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहे हैं, इनमें सिकंदर की एंट्री पर फैंस जोर-जोर से हूटिंग करते हुए सीटियां बजा रहे हैं। वहीं एक वीडियो में तो फैंस मूवी के बम बम बोले गाने पर थिएटर में स्क्रीन के सामने जोरदार डांस करते नजर आ रहे हैं। थिएटर का ये नाजरा वाकई बेहद शानदार लग रहा है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फैंस को ये मूवी कितनी मजेदार लग रही है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

क्या बोले यूजर्स?

वहीं दूसरी ओर फैंस के मूवी रिव्यू भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘मूवी वाकई पैसा वसूल है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘सलमान खान का स्वैग ही अलग है।’ वहीं एक अन्य यूजर ने भी लिखा, ‘भाईजान की ये एंट्री अब तक की सबसे धमाकेदार एंट्री में से एक है।’

रश्मिका और सलमान की जोड़ी

मेकर्स ने जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है, तभी से फैंस इसके लिए काफी एक्साइटेड थे। सलमान खान की ये मूवी मोस्ट अवेटेड मूवी बन गई थी। वहीं मूवी में सलमान की जोड़ी पहली बार रश्मिका मंदाना के साथ देखने को मिल रही है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: रिलीज से पहले सिकंदर ने तोड़ा इन 5 फिल्मों का रिकॉर्ड, जानें एडवांस बुकिंग से कितनी कमाई?

First published on: Mar 30, 2025 10:07 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola