Salman Khan Nayanthara Upcoming Movie: बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान और साउथ की ‘लेडी सुपरस्टार’ नयनतारा की जोड़ी आखिरकार पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. दिल राजू और वामशी पेडिपल्ली की आगामी फिल्म ‘SVC63’ की शूटिंग मुंबई में आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है. फिल्म के मुहूर्त शूट का वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर फैंस का एक्साइटमेंट देखने लायक है. दरअसल सलमान खान और नयनतारा की केमिस्ट्री को साथ देखने का फैंस को काफी इंतजार था. ऐसे में यह फैंस के लिए भी काफी खास है.
पावरहाउस जोड़ी करेगी धमाका
फैंस काफी समय से सलमान खान और साउथ एक्ट्रेस नयनतारा को साथ देखने की मांग कर रहे थे. ‘SVC63’ के जरिए यह पहली बार है जब यह पावरहाउस जोड़ी एक साथ स्क्रीन शेयर करेगी. फैंस के कमेंट्स से भी यह साफ नजर आ रहा है कि वे इस महामिलन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.
डबल रोल की अटकलें
हालांकि फिल्म की कहानी को लेकर सस्पेंस अभी भी बरकरार है, लेकिन चर्चा यह है कि सलमान खान फिल्म में डबल रोल निभा सकते हैं. जहां एक तरफ हीरो तो दूसरी तरफ विलेन के किरदार में दिख सकते हैं. अगर यह सच होता है तो सलमान के फैंस के लिए यह एक बड़ा ट्रीट होगा. हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से आधिकारिक पुष्टि बाकी है.
हाई-ऑक्टेन एक्शन का वादा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान के लिए बेहद खतरनाक और हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस डिजाइन किए जा रहे हैं. ‘SVC63’ में सलमान एक बिल्कुल अलग और नए अवतार में दिखेंगे. यह फिल्म सलमान के करियर में एक ‘ट्रैक-चेंजर’ साबित हो सकती है.
वामशी पेडिपल्ली का बॉलीवुड डेब्यू
साउथ के नामचीन निर्देशक वामशी पेडिपल्ली इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं. श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले बन रही यह फिल्म भव्य पैमाने पर शूट की जाएगी, जिसमें साउथ और बॉलीवुड के कई और सितारे भी देखने को मिल सकते हैं.
करियर के लिए अहम मोड़
सलमान खान की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मिली-जुली रही हैं. ‘टाइगर 3’ और कैमियो रोल्स के बाद, ‘सिकंदर’ की असफलता और ‘मातृभूमि’ के पोस्टपोन होने के बाद फैंस को सलमान से एक बड़ी हिट की उम्मीद है. ऐसे में ‘SVC63’ उनके करियर को फिर से ऊंचाइयों पर ले जाने का सबसे बड़ा मौका है.