Saturday, 24 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘अफसोस है…’ क्या पहली पत्नी अमृता सिंह को आज भी मिस करते हैं सैफ अली खान? रिलेशनशिप पर बोले

Saif Ali Khan On Amrita Singh: सैफ अली खान ने तलाक के इतने साल बाद एक्स वाइफ अमृता सिंह के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि दोनों की बातचीत कब होती है.

Saif Ali Khan On Amrita Singh
सैफ अली खान ने की अमृता सिंह को लेकर बात (photo source- social media)

Saif Ali Khan On Amrita Singh: सैफ अली खान और अमृता सिंह की लव स्टोरी किसी से छिपी नहीं है. सैफ ने महज 21 साल की उम्र में अमृता से शादी कर ली थी. जब उनकी शादी हुई तब सैफ ने अपने डेब्यू भी नहीं किया था वहीं अमृता उन दिनों इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में से की थी. दोनों ने शादी के 13 साल बाद उन्होंने तलाक लिया था. अलग होने के बावजूद दोनों कभी भी एक दूसरे के लिए बुरा बोलते नजर नहीं आए हैं. अब हाल ही में सैफ अली खान ने अपनी पहली वाइफ के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की.

अमृता सिंह के लिए क्या बोले

हाल ही में, सैफ ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ शो पर पहुंचे जहां उन्होंने अपनी पहली पत्नी के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की. शो में उन्होंने बातचीत के दौरान कहा की वो इस बारे में पहले भी बात कर चुके हैं, जाहिर है कि उस वक़्त उनकी उम्र सिर्फ 21 साल थी और आगे जाकर चीजें बदलती है. उन्हें पता था उनके बीच चीजें ठीक नहीं होगी. आगे वो ये कहते हैं कि दो बच्चों के अलावा उन्होंने कभी इस बारे में बात की है कि अमृता उनकी लाइफ में कितनी जरुरी थीं. सैफ बताते हैं कि अमृता उस वक्त उन्हें इंडस्ट्री को समझने और आगे बढ़ने में मदद किया करती थीं. उस वक्त अमृता ने जो भी मदद की वो सैफ के लिए बहुत कीमती है. आगे उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें अफसोस है कि उनके बीच चीजें ठीक नहीं हुई.

---विज्ञापन---

किस बारे में सैफ करते हैं अमृता से बात?

सैफ के बातें सुनकर काजोल ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अमृता ने सैफ को बहुत अच्छी तरह से पाला है. इस बात पर सैफ ने जवाब देते हुए कहा कि कुछ बहुत ही जरूरी और सीखने वाले साल थे. इसके आगे वो कहते हैं कि अमृता एक बहुत अच्छी मां हैं. वो खुद को बहुत खुशकिस्मत मानते हैं क्योंकि उनके अपने एक्स वाइफ से रिश्ते अभी भी ठीक हैं. उन्होंने बताया कि दोनों अक्सर जरुरी मुद्दों पर बात करते हैं और तब भी जब वो हॉस्पिटल के बेड पर होते हैं. आगे हंसते हुए कहते हैं कि ऐसा अक्सर ही होता है तो वो रेगुलर एक दूसरे एक कांटेक्ट में रहते हैं.

First published on: Oct 09, 2025 03:45 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो