Anupamaa New Cast: रुपाली गांगुली फेम अनुपमा में मेकर्स ने शो की गिरी हुई टीआरपी को उठाने के लिए शो में लीप लाने का फैसला लिया। जी हां अनुपमा में अब आपको पांच साल का गैप देखने को मिल रहा है जहां कुछ लोग शो को छोड़ कर जा चुके हैं तो वहीं कुछ की नई एंट्री हुई है। शो को नया मोड़ देते हुए बच्चे से लेकर बड़े तक की एंट्री शो में हो चुकी है। आइए डालते हैं एक नजर।
अनुज की नई मंगेतर (Anupamaa New Cast)
शो में जहां रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना देश छोड़ विदेश में सेटल हो गए हैं तो वहीं शो में अनुज के लिए एक नई एंट्री हुई है। जी हां टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस सुकृति कांडपाल ने अनुज के अपोजिट एंट्री की है। शो में वो श्रुति के कैरेक्टर में नजर आ रही हैं जो अनुज की मंगेतर हैं। शो में उनकी एंट्री सबसे दिलचस्प है।
चाइल्ड आर्टिस्ट की एंट्री
वहीं दूसरी ओर शो में छोटी अनु के रोल के लिए औरा भटनागर ने एंट्री की है। वहीं डिंपी का बेटा भी अब बड़ा हो चुका है जिसके रोल में त्रिशान नजर आ रहे हैं। त्रिशान शो में अंश की भूमिका में नजर आ रहे हैं और लोगों को वो बहुत पसंद आ रहे हैं। इसके साथ ही खबरे हैं कि जल्द ही शो में प्रिंसी प्रजापति भी नजर आने वाली हैं जो बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आने वाली हैं।
हो सकती है एक और एंट्री
खबरे हैं कि वो सीरियल में किंजल या काव्या की बेटी के रोल में नजर आ सकती हैं। वहीं अनुपमा की बेटी पाखी भी लीप के साथ बदल गई हैं। अब चांदनी भगवनानी शो में नई पाखी हैं। वहीं शो में अनुपमा के बॉस के रूप में ऋतुराज सिंह ने एंट्री की है।