Saturday, 26 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Rashmika Mandanna के 5 किलर लुक्स, Valentine Day से पहले बढ़ाया हॉटनेस का पारा

Rashmika Mandanna Killer Looks: रश्मिका मंदाना ने अपने किलर लुक्स से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। उनके इस लुक्स से फैंस की नजर हट ही नहीं पा रही है। आइए आपको भी दिखाते हैं एक्ट्रेस के ये लुक्स...

Rashmika Mandanna Killer Looks: रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी फिल्म ‘छावा’ के लिए सुर्खियों में बनी हुई हैं। मूवी में उनके साथ विक्की कौशल लीड रोल में नजर आ रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस के किलर लुक्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। एक्ट्रेस ने लेटेस्ट फोटोशूट में कहर ढा दिया। फैंस की निगाहें उन पर अटक गई। आइए आपको भी उन लुक्स को दिखाते हैं जिन लुक्स से एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा दिया है।

रेड एंड व्हाइट को-ऑर्ड सेट लुक

रेड एंड व्हाइट को-ऑर्ड सेट में एक्ट्रेस क्यूट के साथ-साथ काफी सुंदर दिख रही हैं। फैंस भी उनके इस लुक के दीवाने हो गए। रश्मिका ने मिनिमल मेकअप के साथ इस लुक को कैरी किया। वहीं हेयर स्टाइल की बात करें तो एक्ट्रेस ने इस लुक को फ्री हेयर के साथ कंप्लीट किया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय दूसरे नंबर पर तो पहले स्थान पर कौन? जानें लिस्ट

---विज्ञापन---

लैवेंडर टॉप और व्हाइट पैंट्स

दूसरे लुक में एक्ट्रेस लेवेंडर टॉप और व्हाइट पैंट्स में नजर आ रही हैं। इसमें एक्ट्रेस ने हाथों में फूल पकड़ कर पोज दिया। वहीं पैरों में येलो हील्स के साथ एक्ट्रेस ने इस लुक को कैरी किया। मैसी हेयर ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए।

---विज्ञापन---

ब्लैक ग्लव्स लुक

एक्ट्रेस ने अगले लुक में लाइट कलर की ड्रेस पहनी। इस ड्रेस में लगे स्टोन्स काफी प्यारे लगे। वहीं एक्ट्रेस ने हाथों में स्टोन से जड़े ब्लैक ग्लव्स भी पहने। जिसने सारा ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। इस किलर लुक ने दिल जीत लिया।

---विज्ञापन---

स्लिट ड्रेस लुक

रश्मिका का अगला लुक भी काफी किलर है। इसमें वो व्हाइट स्लिट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। वहीं उन्होंने पैरों में लॉन्ग ब्लैक बूट्स कैरी किए हैं। इस लुक में एक्ट्रेस काफी बोल्ड और किलर लग रही हैं। एक्ट्रेस ने इस लुक को ओपन हेयरस्टाइल के साथ कंप्लीट किया।

---विज्ञापन---

शॉर्ट व्हाइट ड्रेस लुक

रश्मिका के इस लुक ने सारी लाइमलाइट छीन ली। व्हाइट शॉर्ट ड्रेस में एक्ट्रेस काफी ग्लैमरस लग रही हैं। उनके किलर पोज ने फैंस की दिलों की धड़कन बढ़ा दी। रश्मिका ने इस लुक को भी फ्री हेयर के साथ कैरी किया। एक्ट्रेस इस लुक में काफी कॉन्फिडेंट लगीं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Aasharm 3 Part 2 पर बड़ा अपडेट! Prime Video या MX Player, किस OTT पर नजर आएंगे ‘बाबा निराला’?

First published on: Feb 13, 2025 01:06 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola