Saturday, 26 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

The Vvaan Box Office Collection Day 1: सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर खोला खाता, ओपनिंग डे पर छाप डाले इतने करोड़!

The Vvaan Box Office Collection Day 1: एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म 'द वन: फॉर्स ऑफ द फोरेस्ट' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की है. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है.

The Vvaan Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द वन: फॉर्स ऑफ द फोरेस्ट’ 24 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए एक दिन पूरा हो चुका है. अब इस सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म के पहले दिन की कमाई का आंकड़ा सामने आ गया है. फिल्म को दर्शकों से मिक्स रिव्यू मिले हैं, इसके बावजूद मूवी ने पहले दिन काफी अच्छा कलेक्शन किया है. आसान भाषा में कहें तो सिद्धार्थ और तमन्ना की फिल्म ‘द वन’ ने अपने ओपनिंग डे पर शानदार कमाई की है. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर इस फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की है.

‘द वन’ का ओपनिंग डे कलेक्शन

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म ‘द वन’ ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 8 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन किया है. वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 9.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. मालूम हो कि फिल्म को ऑडियंस से मिक्स रिव्यू मिले हैं. इसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 8 करोड़ रुपये की कमाई की है. अब फिल्म की आगे की कमाई कैसी रहती है, यह देखना दिलचस्प होगा.

---विज्ञापन---

पहले दिन की टोटल ऑक्यूपेंसी

सिद्धार्थ और तमन्ना की फिल्म ‘द वन’ की पहले दिन की ऑक्यूपेंसी भी काफी अच्छी रही. पूरे भारत में फिल्म के 6,746 शो चलाए गए, जिनकी कुल ऑक्यूपेंसी 26.0 प्रतिशत रही. रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की शुरुआत धीमी हुई थी, लेकिन दोपहर के शो के बाद सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या बढ़ने लगी. पहले दिन सुबह के शो में 12.23 प्रतिशत, दोपहर के शो में 24.00 प्रतिशत, शाम के शो में 26.08 प्रतिशत और रात के शो में 41.46 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.

‘द वन’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द वन’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी पहले दिन ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है. Sacnilk.com के मुताबिक, फिल्म ‘द वन’ ने पहले दिन दुनियाभर में 9.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

First published on: Sep 26, 2026 07:57 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola