Tuesday, 30 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

DGP की एक्ट्रेस बेटी गिरफ्तारी के बाद पहली बार बोली, Ranya Rao कितना सोना लाई थीं बैंगलोर?

Ranya Rao Smuggling Case: कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव की गिरफ्तारी के बाद उनका पहला बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि वो कितना सोना लेकर दुबई से आई थीं?

---विज्ञापन---

Ranya Rao Smuggling Case: कन्नड़ एक्ट्रेस और डीजीपी की बेटी रान्या राव का गोल्ड स्मगलिंग मामले में हुई गिरफ्तारी के बाद पहला बयान सामने आया है। एक्ट्रेस ने बयान में रिवील किया है कि वो दुबई से 17 सोने की छड़ें लेकर आई थीं। एक्ट्रेस ने अपने बयान में अपनी इंटरनेशनल यात्राओं के बारे में भी खुलासा किया है। उनकी यात्राओं की लिस्ट में मिडिल ईस्ट, अमेरिका, यूरोप और दुबई शामिल हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

दुबई की 27 यात्राएं कर चुकीं एक्ट्रेस

रान्या पिछले साल दुबई की 27 यात्राएं कर चुकी हैं। वहीं एक्ट्रेस ने बयान में बताया, ‘मैंने मिडिल ईस्ट, अमेरिका, यूरोप की यात्रा की है। साथ ही दुबई और सऊदी अरब का दौरा किया है।’ एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘मैं इस समय थकी हुई हूं क्योंकि मुझे आराम करने के लिए नहीं मिला है।’ इससे ये पता चल चुका है कि वो दुबई में 15 दिनों में काफी यात्राएं कर चुकी हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Vijay Varma-Tamannaah Bhatia के ब्रेकअप की इनसाइड स्टोरी, किसने बनाया शादी का दबाव? 

बयान में परिवार का किया जिक्र

एक्ट्रेस ने अपने बयान में अपने परिवार का भी जिक्र बताया है। उन्होंने बताया कि उनके पिता केएस हेगदेश एक रियल एस्टेट बिजनेसमैन हैं। उनके पति जतिन हुक्केरी एक आर्किटेक्ट हैं जो बेंगलोर में रहते हैं। वहीं उनके सौतेले पिता रामचंद्र राव कर्नाटक पुलिस निगम के पुलिस महानिदेशक हैं।

---विज्ञापन---

जेल से सामने आई थी फोटो

बता दें एक्ट्रेस ने किच्चा सुदीप की फिल्म माणिक्य से अपने करियर की शुरुआत की थी। वहीं हाल ही में जेल से उनकी एक फोटो भी काफी वायरल हो रही है। इसमें उनकी आंखों के नीचे गहरे काले धब्बे देखने को मिल रहे हैं और साफ पता चल रहा है कि वो काफी थकी हुई हैं।

यह भी पढ़ें:Baywatch की खूबसूरत एक्ट्रेस की दर्दनाक मौत, घरेलू हिंसा-तलाक का झेल चुकी थीं दर्द

---विज्ञापन---
First published on: Mar 07, 2025 10:19 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola