Saturday, 11 April, 2026

---विज्ञापन---

Entertainment News LIVE: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का टीजर रिलीज, ‘धुरंधर 2’ ने 14वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई

Entertainment News LIVE: आज रणबीर सिंह की अपकमिंग फिल्म रामायण की पहली झलक सामने आने वाली है. बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 की आंधी जारी है. वर्ल्डवाइड फिल्म 1500 करोड़ के बेहद पास पहुंच गई है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment News LIVE: रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ से आज भगवान राम के रूप की पहली झलक सामने आ गई है. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म को लेकर दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आज यानी 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर मेकर्स ने इस फिल्म से भगवान राम का किरदार निभाने वाले एक्टर रणबीर कपूर की पहली झलक पेश की है. रणबीर के इस नए लुक को देख हर कोई उत्साहित हो उठा है.

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने इस फिल्म की पहली झलक देख ली है. हाल ही में उन्होंने इसपर अपना रिव्यू भी शेयर किया है. तरण ने इसकी खूब तारीफें की हैं. उन्होंने लिखा, ‘जय श्री राम. हाल ही में मोस्ट अवेटेड एपिक रामायण की नई झलक देखी और मैं मंत्रमुग्ध हो गया. ये बेहद खूबसूरत है, इसमें कोई शक नहीं है, लेकिन उससे भी कहीं ज्यादा ये झलक विशाल और व्यापक अपेक्षाओं पर खरी उतरती है.’

---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 छाई हुई है. अपने रिलीज के 14वें दिन फील ने भारत में 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और लगातार इसकी कमाई जारी है. 14वें दिन, धुरंधर: द रिवेंज ने ₹20.10 करोड़ की नेट कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का टोटल इंडियन ग्रॉस कलेक्शन ₹1,101.47 करोड़ और नेट कलेक्शन अब तक ₹920.02 करोड़ हो गया है. वहीं विदेशों में, फिल्म ने 14वें दिन ₹7.00 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे इसका टोटल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन अब तक ₹365.00 करोड़ हो गया है. इसके साथ ही फिल्म वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹1,466.47 करोड़ हो गया है.

00:28 (IST) 3 Apr 2026
Entertainment News LIVE: WWE का ये स्टार बना 'हमजा'

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' इस समय भारत से लेकर पाकिस्तान तक की चर्चा का विषय बनी हुई है. 'धुरंधर' की दहाड़ WWE के रिंग तक पहुंच गई है. सोशल मीडिया पर AI ने 'धुरंधर' की पूरी कास्ट को WWE के रिटायर रेसलर से बदल दिया है. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. पढ़ें पूरी खबर...

21:54 (IST) 2 Apr 2026
Entertainment News LIVE: 'धुरंधर' में संजय दत्त को देख भावुक हो गई रियल पुलिस ऑफिसर असलम की पत्नी

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर' में संजय दत्त को देख रियल लाइफ पाकिस्तानी पुलिस ऑफिसर असलम की पत्नी भावुक हो गई. इसके साथ ही उन्होंने संजय दत्त के काम की खूब तारीफ भी की. पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/reel/DWhsQSljHqU/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

18:26 (IST) 2 Apr 2026
Entertainment News LIVE: बॉलीवुड का वो सुपरस्टार, जो महज एक रोल से बन गया महिलाओं का फेवरेट

बॉलीवुड के 'सिंघम' और अपनी आंखों से अभिनय करने वाले सुपरस्टार अजय देवगन आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं. 2 अप्रैल 1969 को दिल्ली में जन्मे विशाल वीरू देवगन (अजय देवगन) का सफर दो बाइकों पर पैर रखकर शुरू हुआ था, जो आज भारतीय सिनेमा के शिखर तक पहुंच चुका है. एक्शन से लेकर कॉमेडी तक, अजय ने हर मोड़ पर खुद को साबित किया है.

16:36 (IST) 2 Apr 2026
Entertainment News LIVE: 20 साल में सिर्फ 4 फिल्में और 3 फ्लॉप, फिर भी 300 करोड़ का मालिक है ये एक्टर

छोटे पर्दे से लेकर ओटीटी की दुनिया तक अपनी कॉमेडी का लोहा मनवाने वाले कपिल शर्मा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. अमृतसर की तंग गलियों से निकलकर 300 करोड़ का साम्राज्य खड़ा करने वाले कपिल की कहानी संघर्ष, लगन और कभी न खत्म होने वाले जज्बे की मिसाल है. भले ही फिल्मी पर्दे पर उनका जादू ज्यादा न चला हो, लेकिन टीवी की दुनिया में वे आज भी 'बेताज बादशाह' हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें...

14:15 (IST) 2 Apr 2026
Entertainment News LIVE: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' की रिलीज डेट बदली

Bhooth Bangla Paid Preview: बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार और दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर वापसी कर रही है. बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की ऐतिहासिक सफलता के बीच, अब हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला' (Bhoot Bungla) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. फैंस के भारी उत्साह को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म के पेड प्रिव्यू (Paid Previews) की तारीख का ऐलान कर दिया है. 'Dhurandhar 2' की तरह इस फिल्म के भी पेड प्रीव्यू रखे जा रहे हैं. आइए जानते हैं कब से शुरू होंगे पेड प्रीव्यू. पूरी खबर यहां पढ़ें...

12:14 (IST) 2 Apr 2026
Entertainment News LIVE: हनुमान जयंती पर 'वाल्मीकि रामायण' का नया पोस्टर हुआ रिलीज

Valmiki Ramayana First Look Poster: आज हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर फिल्म 'वाल्मीकि रामायण' का शानदार नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. इस भक्तिमय पोस्टर में प्रभु श्री राम और हनुमान जी के प्रेम और श्रद्धा के सुंदर दृश्य को दिखाया गया है. पोस्टर के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है. यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. राम भक्तों के लिए यह किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है, जो लंबे समय से इस महागाथा का इंतजार कर रहे थे.आइए जानते हैं पोस्टर में क्या है खास और इस फिल्म को किस तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. पूरी खबर यहां पढ़ें...

11:55 (IST) 2 Apr 2026
Entertainment News LIVE: संजय दत्त की नई फिल्म 'आखिरी सच' टीजर आउट

https://www.instagram.com/reel/DWnkgBAjAcl/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

10:56 (IST) 2 Apr 2026
Entertainment News LIVE: टीजर त लॉन्च होते ही रणबीर कपूर का भगवान राम के रूप में फोटोज वायरल

09:43 (IST) 2 Apr 2026
Ramayana Teaser Live: रिलीज हुआ ‘रामायण’ का टीजर

https://www.instagram.com/reel/DWnX5exDLX9/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

09:37 (IST) 2 Apr 2026
Ramayana Teaser Live Updates: 'रामायण' के टीजर रिलीज से पहले सामने आईं रणबीर कपूर की पहली झलक

'रामायण' का टीजर रिलीज होने से रणबीर कपूर की श्रीराम के रूप में पहली तस्वीर आई सामने. जिसमें उन्हें भगवान राम के अवतार में देखकर फैंस भावुक हो गए, और बोल रहे हैं, कि ये अद्भुत है.

09:18 (IST) 2 Apr 2026
Ramayana Teaser Live Updates: रणबीर कपूर ने श्रीराम बनने के लिए खुद को ऐसे किया तैयार

रणबीर कपूर ने भगवान राम के किरदार के लिए खुद को कैसे तैयारी किया, इसको लेकर एक इवेंट में उन्होंने बताया था, कि उन्होंने रामानंद सागर के 1987 के मशहूर सीरियल 'रामायण' को खुद को श्रीराम के रोल के लिए तैयारी करना शुरू किया था. आपको बता दें, इस शो में अरुण गोविल ने भगवान राम का किरदार किया था, उनके इस किरदार ने लोगों के दिलों में ऐसी छाप छोड़ी थी, कि लोगों ने उन्हें दिल में बसा लिया था, और आज भी उनका वही स्वरूप लोगों के जहन में है, लोग उन्हें राम के रूप में ही देखते हैं. रणबीर ने इस बातचीत में आगे बताया था, कि ये शो हमारे मन में गहराई से बसा है. श्रीराम का जीवन हमें गर्व का एहसास कराता है.

09:16 (IST) 2 Apr 2026
Entertainment News LIVE: ‘रामायण’ के टीजर लॉन्च की भव्य तैयारी

09:07 (IST) 2 Apr 2026
Entertainment News LIVE: लॉस एंजिल्स में 'रामायण' की स्क्रीनिंग से भारतीय फैंस नाराज, जानें वजह

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' जिसके डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ​​हैं, उन्होंने हाल ही में 'रामायण' के पहले विज़ुअल्स दुनिया भर के कुछ खास दर्शकों को दिखाया था, जिसके लिए वो लॉस एंजिल्स गए थे, लेकिन इसकी पहली झलक जब मीलों दूर बैठे दर्शकों को देखने को मिली, तो ऑनलाइन भारतीय फैंस के तीखें रिएक्शन्स देखने को मिले. नेटिजेंस का कहना है कि रामायण भारतीय संस्कृति और धरोहर से जुड़ी कहानी है, इसलिए इसका पहला टीजर भारत में ही दिखाया जाना चाहिए था.

08:23 (IST) 2 Apr 2026
Entertainment News LIVE: न्यू यॉर्क दिखाया गया ‘रामायण’ का टीजर

नलवनल व रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण का आज टीजर आना है. दर्शक इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. वहीं न्यू यॉर्क शहर में इसकी खास स्क्रीनिंग रखी गई. सोशल मीडिया पर इसकी कई वीडियोज और फोटोज फोटोज वायरल हो रही हैं.

https://www.instagram.com/reel/DWj3BpMEm-e/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

First published on: Apr 02, 2026 07:12 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.