Raid 2 Top 5 Scenes: अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर ‘रेड 2’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। सोशल मीडिया पर मूवी के अच्छे रिव्यू सामने आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि ऑडियंस को ये काफी पसंद आई। इनकम टैक्स अफसर बने अजय देवगन और होम मिनिस्टर बने रितेश देशमुख के बीच ये जंग काफी मजेदार लगी। ‘एक विलेन’ और ‘मरजावां’ के बाद रितेश की विलेन के किरदार में वापसी फैंस को काफी पसंद आई। ‘शुरुआत में भोले-भाले दादा भाई बनकर लोगों का दिल जीतने वाले रितेश का खौफनाक चेहरा अजय देवगन सबके सामने लाते हैं। वहीं चलिए उन सीन्स की बात करते हैं जिन पर थिएटर में खूब सीटियां बजी। चलिए जानते हैं आखिर वो कौन-कौन से सीन्स हैं?
यह भी पढ़ें: Raid 2 को हिट कराएंगे ये 5 किरदार, 5वें के आगे तो अजय देवगन और रितेश देशमुख भी लगे फीके
अजय देवगन का बेईमानी का बहाना
मूवी की शुरुआत में अमय पटनायक बने अजय देवगन को दिखाया गया है कि रिश्वत लेने के जुर्म में उनका तबादला हो जाता है। लेकिन बाद में पता चलता है कि ये सब उनका अपनी 75वीं रेड पूरा करने का एक झूठा बहाना था। जब इस बेईमानी के झूठ का पर्दाफाश होता है तो थिएटर में हूटिंग के साथ-साथ तालियां बजती हुई नजर आती हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
ताऊ जी का सीएम को भड़काना
मूवी में जब दादा भाई बने रितेश की सत्ता उनके हाथ से जाती हुई दिखती है तो बड़े-बड़े नेता भी उनका साथ छोड़ देते हैं। वहीं इस बीच ताऊ जी का किरदार निभाने वाले सौरभ शुक्ला सीएम से हाथ मिलाते हैं और दादा भाई को किनारे कर देते हैं। इस सीन पर भी काफी सीटियां बजती हैं।
गीता का दरवाजा तोड़ना
अमय पटनायक की टीम की काबिल अफसर गीता जब रेड के आखिर में दरवाजा तोड़कर सारे कालेधन का पता लगाती हैं वो सीन भी काबिल-ए-तारीफ होता है। उस दौरान मूवी में महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया जाता है जो ऑडियंस को काफी पसंद आया।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
लल्लन सुधीर की एंट्री
लल्लन सुधीर का किरदार निभाने वाले अमित सियाल की एंट्री पर भी खूब तालियां सुनाई देती हैं। मूवी में उनका किरदार वाकई मजेदार लगता है। जब भी वो स्क्रीन पर आए हैं तभी ऑडियंस के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिलती है। जो वाकई बेहद सुकून देता है।
वकील का खुलासा
वकील देविंदर गहलोत का किरदार निभाने वाले यशपाल शर्मा जब दादा भाई का गेम कोर्ट में सबके सामने रिवील करते हैं, वो सीन भी देखने लायक होता है। मूवी में उस दौरान पूरा पासा पलट जाता है। इसके बाद थिएटर में तालियों की आवाज ही सुनाई देती है।
यह भी पढ़ें: Raid 2 X Review: ‘रेड 2’ में अजय देवगन का दमदार कमबैक, रितेश देशमुख ने विलेन बनकर मचाई धूम