Wednesday, September 27, 2023
-विज्ञापन-

Priyanka Chopra के लिए घरवालों ने ढूंढ लिया था ‘दूल्हा’, कौन था वो एक्टर!

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने मोहित रैना के बारे में कहा कि, प्रियंका के परिवार वाले चाहते थे कि उनकी और मोहित की शादी हो जाए।

Priyanka Chopra: ‘देवों के देवों महादेव’ से घर-घर में फेमस हुए मोहित रैना (Mohit Raina) का हाल ही में जन्मदिन था। मोस्ट हैंडसम और डैशिंग मैन की गिनती में गिने जाने वाले मोहित रैना अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं और अब एक बेटी के पिता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक समय ऐसा भी था जब मोहित की शादी की बात बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपने काम का जलवा बिखेर चुकी प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra) के साथ भी चली थी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं और अब दोनों अपनी-अपनी मैरिड लाइफ में खुश हैं। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा किस्सा।

यह भी पढ़ें:  प्रियंका चोपड़ा के सिजलिंग लुक्स बढ़ा रहे हैं गर्मी का पारा, देखें तस्वीरें

खुद Priyanka Chopra ने बताई ये बात

दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान खुद प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि, उनके परिवार वाले चाहते थे कि प्रियंका और मोहित की शादी हो जाए। प्रियंका ने कहा कि जब उनके परिवार वालों ने मोहित को देवों के देव महादेव में देखा था तो उन्हें वो बेहद पसंद आ गए थे। उन्होंने बताया था कि उनकी आंटी चाहती हैं कि  प्रियंका और मोहिती की शादी हो जाए और वो उनके दामाद बन जाएं। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके परिवार वालों को लगता था कि मोहित बहुत अच्छे इंसान और शानदार अभिनेता भी हैं ऐसे में उन्हें लगता था कि वो प्रियंका के लिए बेस्ट हैं।

ये बात जान बेहद खुश हो गए थे मोहित रैना  Priyanka Chopra

आपको पता हो कि, जब मोहित को इस बात का पता चला कि प्रियंका के घरवाले उन्हें पसंद करते हैं और उनसे उनकी शादी करवाना चाहते हैं तो रैना बेहद खुश हो गए। इस बात की उन्हें बेहद खुशी थी कि उन्हें देवों के देव के रोल में पसंद किया जा रहा है।

मोहित ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, ‘मैं अपने आपको सम्मानित महसूस कर रहा हूं, लेकिन वो बॉलीवुड इंडस्ट्री की सुपरस्टार हैं और मैं एक टीवी एक्टर हूं। इस जन्म में तो ये पॉसिबल नहीं होगा, अगले जन्म में जरुर प्रियंका का राजकुमार बनना चाहूंगा’।

साल 2018 में Priyanka Chopra ने निक संग की थी शादी

आपको बता दें कि, प्रियंका ने साल 2018 में हॉलीवुड सिंगर और एक्टर निक जोनस से उदयपुर के उम्मेद भवन पैलेस शादी कर ली थी। अब वो एक प्यारी सी बेटी मालती के पेरेंट्स बन चुके हैं। प्रियंका अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी और बेटी मालती की फोटो शेयर करती रहती हैं। हालांकि अब वो दोनों एक बेटी के पेरेंट्स बन चुके हैं।

मोहित रैना 

मोहित रैना के अफेयर की चर्चा टीवी की नागिन मोनी रॉय से खूब उड़ी थीं। हालांकि उनका ये रिश्ता लंबा नहीं चला और दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद मोहित ने साल 2022 में टेक फिल्ड से संबंध रखने वाली अदिति शर्मा से शादी कर सभी को हैरान कर दिया। हालांकि अब मोहित एक प्यारी सी बेटी के पिता बन चुके हैं।

Latest

Don't miss

Kaun Banega Crorepati: क्या तेजिंदर कौर बनेंगी सीजन 15 की नई करोड़पति?

Kaun Banega Crorepati: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh...

Divyanka Tripathi Injured: एक हादसे में घायल हुईं दिव्यांका त्रिपाठी, फैंस की बढ़ी टेंशन

Divyanka Tripathi Injured: टीवी जगत का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी...

Gadar 2 Day 46 Box Office Collection: ‘गदर 2’ का क्रेज हुआ कम, अब सिर्फ 150 रुपये में देखें फिल्म, जानें 46वें दिन फिल्म...

Gadar 2 Day 46 Box Office Collection: सनी देओल (Sunny Deol) अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर  ऐसा गर्दा उड़ाया...

Rahul Dev Birthday: पिता पूर्व कमिश्नर, बेटे ने विलेन बन कमाया नाम, क्राइम लिस्ट देख गिनती जाएंगे भूल

Rahul Dev Birthday: अपने विलेन रूप से लोगों के दिल में दहशत पैदा करने वाले राहुल देव (Rahul Dev) का आज जन्मदिन है। 27...

Kaun Banega Crorepati: क्या तेजिंदर कौर बनेंगी सीजन 15 की नई करोड़पति?

Kaun Banega Crorepati: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 (Kaun Banega Crorepati) को पहला करोड़पति मिल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here