Wednesday, 7 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘लगा सब फिक्स था…’, मिस इंडिया कॉन्टेस्ट के दौरान रो पड़ी थीं सुष्मिता सेन, प्रहलाद कक्कड़ ने बताया किस्सा

Prahlad Kakkar on Why Sushmita Sen Thought Miss India Was Fixed: सुष्मिता सेन ने मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में ऐश्वर्या राय को हराकर खिताब अपने नाम किया था. प्रहलाद कक्कड़ ने बताया कि उस समय सुष्मिता को लगा कि कॉम्पिटिशन पहले से फिक्स्ड था और वह इसे जीत नहीं पाएंगी. इसके साथ उन्होंने ऐश्वर्या राय के हारने की वजह पर भी खुलकर बात की.

Prahlad Kakkar on Why Sushmita Sen Thought Miss India Was Fixed
सुष्मिता सेन को लगा मिस इंडिया कॉन्टेस्ट फिक्स है (photo source- social media)

Prahlad Kakkar on Why Sushmita Sen Thought Miss India Was Fixed: साल 1994 इंडिया के लिए सबसे ऐतिहासिक रहा था. इस साल ‘फेमिना मिस इंडिया’ कॉम्पिटिशन में सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या राय के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी. इस प्रतियोगिता को सुष्मिता ने जीता था . इस फैसले से ऐश्वर्या काफी नाराज हो गई थीं. हालांकि,अब प्रहलाद कक्कड़ ने इस कॉम्पिटिशन से जुड़ा एक दिलचप्स किस्सा शेयर किया कि सुष्मिता को लगा कि कॉम्पिटिशन पहले से फिक्स्ड था और वह नहीं जीत पाएंगी.आइए आपको देते हैं इस मामले की पूरी जानकारी

सुष्मिता को क्यों लगा कि कॉम्पिटिशन फिक्स्ड था?

हाल ही में विक्की लालवानी के साथ हुए इंटरव्यू में डायरेक्टर प्रहलाद कक्कड़ ने बताया कि सुष्मिता को यकीन ही नहीं हो रहा था कि वह इस प्रतियोगिता को जीत पाएंगी .प्रहलाद ने बताया कि उस दौरान सुष्मिता एक कोने में बैठकर रो रही थीं, क्योंकि उन्हें लगता था कि यह प्रतियोगिता ऐश्वर्या के लिए फिक्स है. उस समय ऐश्वर्या पहले से ही एक चर्चित मॉडल थीं, उन्हें पेप्सी ने लॉन्च किया था और वह लैक्मे गर्ल भी थीं. वहीं, सुष्मिता ऐश्वर्या के सामने कुछ भी नहीं थीं, इसलिए उन्हें लगा कि सबका ध्यान ऐश्वर्या पर रहेगा.

---विज्ञापन---

हालांकि, प्रहलाद ने उन्हें समझाते हुए कहा, ऐसा मत सोचो. जूरी की तरफ देखो, क्या तुम्हें लगता है कि उनका फैसला किसी के लिए फिक्स हो सकता है? लोगों की बातों में मत आओ.अगर तुम डेसेर्विंग हो, तो खिताब जरूर तुम्हें ही मिलेगा. और ऐसा ही हुआ सुष्मिता सेन इस प्रतियोगिता की विनर बनीं.

क्या थी ऐश्वर्या के हार की वजह?

प्रहलाद कक्कड़ ने ऐश्वर्या राय के हारने के कारणों पर बात करते हुए कहा कि उनके हार की मेन वजह उनकी कमजोर इंग्लिश थी. क्वेश्चन-आंसर राउंड में उनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा और हाई हील्स पहनने की वजह से वह थोड़ी लड़खड़ा भी गईं. वहीं, सुष्मिता सेन इस दौरान काफी कॉन्फिडेंट नजर आईं क्योंकि कान्वेंट स्कूल से होने की वजह से उनकी इंग्लिश काफी अच्छी थी. हार के बाद ऐश्वर्या नाराज थीं और उन्हें लगा कि सुष्मिता की जीत में नेपोटिज्म का हाथ था, हालांकि सुष्मिता का किसी से कोई संबंध नहीं था.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-लाल किले पर होने वाली रामलीला में पूनम पांडे बनेंगी मंदोदरी, आर्य बब्बर निभाएंगे रावण का किरदार

First published on: Sep 17, 2025 10:07 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola