Friday, 9 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

पवन सिंह ने पत्नी का हाथ पकड़ कहा ‘धनी हो सब धन…’, वीडियो को मिले 418 मिलियन व्यूज

Pawan Singh Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह के इस रोमांटिक भोजपुरी गाने को यूट्यूब पर 418 मिलियन व्यूज मिले हैं.

Pawan Singh Bhojpuri Song (2)

Pawan Singh Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह पिछले कुछ दिनों से बिहार चुनाव को लेकर सुर्खियों में थे. पवन सिंह ने चुनाव तो नहीं लड़ा, लेकिन चुनावी मैदान में उनकी चर्चा खूब हुई. उनकी पत्नी ज्योती सिंह भी चुनाव में खड़ी हुईं थीं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा. लेकिन आज हम पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह की बात नहीं करेंगे. आज हम पवन सिंह के एक रोमांटिक भोजपुरी गाने के बारे में बताएंगे. पावर स्टार पवन के इस गाने को यूट्यूब पर 418 मिलियन व्यूज मिले हैं.

पवन सिंह का रोमांटिक भोजपुरी सॉन्ग

हम पवन सिंह के जिस भोजपुरी गाने की बात कर रहे हैं, उसका टाइटल ‘धनी हो सब धन’ है. पवन सिंह के इस पुराने रोमांटिक गाने को आज भी फैंस के बीच पसंद किया जाता है. गाने के लिरिक्स काफी डीप और फिलिंगफुल हैं. पवन सिंह का ‘धनी हो सब धन’ भोजपुरी सॉन्ग 2 साल पहले रिलीज हुआ था, लेकिन आज भी लोगों के दिल के तार छेड़ने में पूरी तरह कामयाब है. शायद इसलिए इस गाने को यूट्यूब पर 418 मिलियन (41.8 करोड़) व्यूज मिले हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Netflix पर दिसंबर में रिलीज होने जा रहीं ये 5 फिल्में-सीरीज, एक्शन से कॉमेडी तक का मिलेगा डोज!

रूठी पत्नी को दिखे पवन सिंह

भोजपुरी सॉन्ग ‘धनी हो सब धन’ के म्यूजिक वीडियो की बात करें तो वो बहुत ही अच्छा है. गाने की वीडियो में पवन सिंह अपनी रूठी हुई पत्नी को मनाते दिख रहे हैं. जहां गुस्से से लाल उनकी पत्नी घर छोड़कर मायके जाने की बात कर रही हैं, वहीं पवन सिंह उनकी तारीफ करते और बहलाते-फुसलाते दिख रहे हैं. गाने में एक्ट्रेस क्वीन शालिनी ने पवन सिंह की पत्नी का किरदार निभाया है. वीडियो में पवन सिंह और क्वीन शालिनी की जोड़ी कमाल लग रही है.

---विज्ञापन---

2 साल पहले आया था गाना

इस सुपरहिट गाने को पवन सिंह ने सिंगर शिवानी सिंह के साथ मिलकर गाया है. वहीं, गाने के लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं. सॉन्ग के म्यूजिक को प्रियांशु सिंह ने कंपोज किया है. साल 2023 में इस गाने को Aashi Music के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था.

First published on: Nov 30, 2025 06:47 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola