Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix पर दिसंबर में रिलीज होने जा रहीं ये 5 फिल्में-सीरीज, एक्शन से कॉमेडी तक का मिलेगा डोज!

Netflix December Release: नेटफ्लिक्स पर इस साल का आखिरी महीने धमाकेदार होने वाला है. दिसंबर में कई बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों और सीरीज का नाम शामिल है?

---विज्ञापन---

Netflix December Release: दिसंबर का महीना नेटफ्लिक्स पर धमाकेदार होने वाला है. साल 2025 के आखिरी महीने में नेटफ्लिक्स पर कई बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इन वेब सीरीज और फिल्मों को आप घर बैठे हुए आराम से एन्जॉय कर सकते हैं. इनमें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की फिल्में भी शामिल हैं. वहीं फिल्मों के साथ-साथ बॉलीवुड की नई वेब सीरीज भी आप नेटफ्लिक्स पर दिसंबर में देख सकते हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में और वेब सीरीज शामिल हैं और ये फिल्में-सीरीज किस तारीख पर दस्तक देने वाली हैं?

Ek Deewane Ki Deewaniyat

हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की लेटेस्ट रोमांटिक फिल्म सिनेमाघरों में छाने के बाद ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 16 दिसंबर को रिलीज हो रही है. फिल्म में आपको एक तरफा प्यार की कहानी देखने को मिलेगी. वहीं हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है. वहीं अब ओटीटी पर भी ये फिल्म छाने को पूरी तरह से तैयार है.

---विज्ञापन---

Kantha

दुलकर सलमान की ‘कांथा’ फिल्म 12 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. इस तमिल पीरियड एक्शन थ्रिलर फिल्म को सेल्वामणि सेल्वराज ने डायरेक्ट किया है. वहीं फिल्म की कास्ट की बात करें तो दुलकर सलमान के साथ-साथ इस फिल्म में समुथिरकानी, भाग्यश्री बोरसे और राणा दग्गुबाती भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. ये फिल्म सिनेमाघरों में 14 नवंबर को रिलीज हुई थी और इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला था.

Single Papa

कुणाल खेमू की ये कॉमेडी वेब सीरीज भी ऑडियंस को हंसाने के लिए तैयार है. ये वेब सीरीज 12 दिसंबर को रिलीज होगी. वहीं इस सीरीज में सिंगल पापा की कहानी को मजेदार तरीके से दिखाया गया है. वहीं सीरीज की कास्ट की बात करें तो इसमें कुणाल खेमू के साथ-साथ प्राजक्ता कोली, आयशा रजा और मनोज पाहवा लीड रोल में हैं.

---विज्ञापन---

Raat Akeli hai- Bansal Murders

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की क्राइम और मर्डर मिस्ट्री वेब सीरीज 19 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है. इस सीरीज में एक बार फिर नवाजुद्दीन इंस्पेक्टर जटिल यादव की भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं. सीरीज की कास्ट की बात करें तो इस बार इस वेब सीरीज में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ-साथ चित्रांगदा सिंह, रजत कपूर, राधिका आप्टे, संजय कपूर और दीप्ती नवल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.

Single Salma

हुमा कुरैशी स्टारर ये कॉमेडी मूवी सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. इस फिल्म को आप 26 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. इस सीरीज में आपको हुमा के साथ-साथ सनी सिंह और श्रेयस तलपड़े लीड रोल में नजर आएंगे. बता दें ये मूवी सिनेमाघरों में 31 अक्टूबर को रिलीज हुई थी लेकिन कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 30, 2025 06:20 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola