Wednesday, September 27, 2023
-विज्ञापन-

Gadar 2 क्या इन 4 ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पछाड़ पाएगी ? अभी भी है कमाई में बहुत पीछे

Top 5 Blockbuster Films: इन दिनों सनी देओल की फिल्म 'Gadar 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है। इस फिल्म ने कुछ ही दिनों में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

Top 5 Blockbuster Films: इन दिनों सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है। इस फिल्म ने कुछ ही दिनों में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। दूसरे हफ्ते में भी ‘गदर 2’ की कमाई में ज्यादा अंतर नहीं आया है। ऐसे कई बॉलीवुड स्टार्स हैं जो आज भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी फिल्मों की वजह से छाए हुए हैं। ये अभिनेता आज भी सभी पर भारी पड़ रहे हैं। आइए जानते हैं इस लिस्ट में किस-किस स्टार का नाम शामिल है।

‘Pathaan’ ने की शानदार कमाई

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने अपनी फिल्म ‘पठान’ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल दिया था। SRK की पठान का जादू आज भी फैंस के दिलों पर कायम है। बात करें इस फिल्म के कलेक्शन की तो पठान ने इंडिया में 529.7 करोड़ की कमाई की साथ ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1,050.3 करोड़ कमाए थे। शाहरुख अपनी आने वाली फिल्म ‘जवान’ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

सनी देओल ने मचाया ‘Gadar’

अनिल शर्मा 22 साल बाद गदर 2 के साथ वापस लौटे हैं। सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकार्ड्स को तोड़ दिए हैं। इस फिल्म में सनी देओल के एक्शन ने सभी का दिल जीत लिया है। इसके साथ ही गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का अकड़ा पार कर लिया है।

रजनीकांत की ‘Jailer’ ब्लॉकबस्टर हिट

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ हाल ही में रिलीज हुई है। थलाइवा को जेलर के लिए फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म ने अब तक 400 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जेलर बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग के दौरान ही करोड़ों रूपए कमा लिए थे। ‘जेलर’ को तीन भाषाओं तेलगु, तामिल और हिंदी में रिलीज किया गया है।

‘Bahubali 2’ ने मचाई थी खलबली

एस एस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली 2’ ने खूब धूम मचाई थी। ‘बाहुबली 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई थी। इस फिल्म के दोनों पार्ट्स फैंस को बहुत पसंद आए थे। ‘बाहुबली 2’ साउथ इंडिया की पहली फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 510.99 करोड़ की कमाई की थी। इससे पहले रजनीकांत ने अपनी फिल्म ‘एंथिरन’ ने से 291 करोड़ की कमाई की थी।

‘KGF 2’ ने बनाया था रिकॉर्ड

‘केजीएफ चैप्‍टर 2’ ने सिनेमा जगत में नया इतिहास रच दिया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई दिनों तक राज किया था। ‘KGF 2’ दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म बन चुकी है। प्रशांत नील के डायरेक्‍शन में बनी यह फिल्म आज भी लोगों के दिलों पर राज कर रही है। फिल्म में यश की एक्टिंग हर किसी ने तारीफ की थी। ‘केजीएफ चैप्‍टर 2 ने वर्ल्डवाइड 1204 करोड़ की कमाई की थी।

Latest

Don't miss

Kaun Banega Crorepati: क्या तेजिंदर कौर बनेंगी सीजन 15 की नई करोड़पति?

Kaun Banega Crorepati: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh...

Divyanka Tripathi Injured: एक हादसे में घायल हुईं दिव्यांका त्रिपाठी, फैंस की बढ़ी टेंशन

Divyanka Tripathi Injured: टीवी जगत का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी...

Gadar 2 Day 46 Box Office Collection: ‘गदर 2’ का क्रेज हुआ कम, अब सिर्फ 150 रुपये में देखें फिल्म, जानें 46वें दिन फिल्म...

Gadar 2 Day 46 Box Office Collection: सनी देओल (Sunny Deol) अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर  ऐसा गर्दा उड़ाया...

Rahul Dev Birthday: पिता पूर्व कमिश्नर, बेटे ने विलेन बन कमाया नाम, क्राइम लिस्ट देख गिनती जाएंगे भूल

Rahul Dev Birthday: अपने विलेन रूप से लोगों के दिल में दहशत पैदा करने वाले राहुल देव (Rahul Dev) का आज जन्मदिन है। 27...

Kaun Banega Crorepati: क्या तेजिंदर कौर बनेंगी सीजन 15 की नई करोड़पति?

Kaun Banega Crorepati: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 (Kaun Banega Crorepati) को पहला करोड़पति मिल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here