Wednesday, 7 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘डांट- डांट के वो…’ परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा के नेचर पर कही ये बात, बताया शादी के बाद उनसे क्या सीखा?

Parineeti Chopra On Raghav Chadha: राघव चड्ढा हाल ही में परिणीति चोपड़ा के नए पॉडकास्ट में नजर आए जहां उन्होंने एक दूसरे से कई सवाल किए. इसी बीच राघव के एक सवाल पर परिणीति ने उनके रोमांटिक नेचर को लेकर कमेंट किया.

Parineeti Chopra On Raghav Chadha
परिणीति चोपड़ा ने की राघव चड्ढा के नेचर पर बात (photo source- social media)

Parineeti Chopra On Raghav Chadha: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के घर बहुत जल्द एक नया मेहमान आने वाला है. ये खुशखबरी उन्होंने अपने फैंस के साथ इंस्टग्राम पर पोस्ट करके बांटी थी. अब हाल ही में परिणीति ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपना एक पॉडकास्ट ‘फेक टॉक शो’ लॉन्च किया है. उनके इस शो में पहले गेस्ट के तौर पर राघव चड्ढा पहुंचे जहां दोनों खूब हंसी – मजाक और अपने रिलेशनशिप को लेकर बात करते नजर आए. परिणीति ने बताया कि वो राघव से शो में जो भी सवाल पूछने वाली हैं, सभी एआई चैट जीपीटी से मिले सवाल है. लेकिन पॉडकास्ट में मजा और भी दोगुना तब होने लगा जब राघव भी होस्ट से ही सवाल करने लगें. आइए जानते हैं राघव ने उनसे क्या पूछा?

राघव ने किए परिणीति से सवाल

राघव ने परिणीति ने पूछा कि उन्होंने शादी के बाद प्यार के बारे में क्या सीखा है? इस सवाल का जवाब देते हुए परिणीति कहती हैं कि वो शादी के बाद प्यार के बारे में को कुछ भी सीख रही हैं वो सब राघव से ही सीख रही हैं. वो कहती हैं कि राघव बहुत सुलझे हुए इंसान हैं और वो खुद को उनके आगे एक वोल्केनो की तरह समझती हैं. उन्होंने शादी के बाद राघव से सीखा है कि पेशेंस रखना, इज्जत करना, सेल्फिश नहीं होना ही प्यार है. परी बताती हैं कि राघव ने उन्हें बिना कोई लेक्चर दिए ही ये सब समझाया है. राघव उनके इस जवाब पर मुस्कुराते हुए अगले सवाल की तरफ बढ़ते हैं.

---विज्ञापन---

राघव परिणीति को डांटते हैं ?

राघव ने परी से अगला सवाल पूछा कि दोनों में ज्यादा रोमांटिक कौन है? इस सवाल का जवाब देने से पहले परिणीति थोड़ा रूकती हैं और उनकी तरफ देखती हैं. इसी बीच में राघव कहते हैं कि वो सबसे रोमांटिक हैं. जिसपर परिणीति कहती हैं कि इस रिलेशनशिप में अगर कोई रोमांटिक इंसान कोई है तो….  उनकी बात पूरी होने से पहले ही राघव वापस से अपना नाम ले लेते हैं. हालांकि, परिणीति इस बात को नहीं मानती और कहती हैं कि राघव का रोमांस एग्रेसिव केयर की तरह है. वो ‘डांट- डांट के आपका ख्याल रखेंगे.  

First published on: Oct 04, 2025 03:03 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola