Tuesday, 13 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Smriti Mandhana संग रोमांटिक हुए Palash Muchhal, संगीत सेरेमनी से वीडियो वायरल

Smriti Mandhana and Palash Muchhal Sangeet: स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की आज शादी है. इस बीच दोनों के संगीत का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

Smriti Mandhana and Palash Muchhal Sangeet
स्मृति संग रोमांटिक हुए पलाश

Smriti Mandhana and Palash Muchhal Sangeet: स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना और बॉलीवुड सिंगर पलक मुच्छल के भाई पलाश मुच्छल की आज शादी है. स्मृति और पलाश आज यानी 23 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. इस समय दोनों के ही घर में शादी की रस्में की जा रही हैं और जश्न मनाया जा रहा है. वहीं, सोशल मीडिया पर स्मृति और पलाश की शादी से पहले की रस्मों की कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं. इस बीच दोनों के संगीत का एक वीडियो सामने आया है, जो इंटरनेट पर छाया हुआ है. चलिए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या है?

स्मृति संग रोमांटिक हुए पलाश

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे संगीत सेरेमनी की वीडियो में स्मृति और पलाश दिल खोल कर डांस करते दिखाई दे रहे हैं. इस डांस के दौरान ही पलाश अपनी होने वाली पत्नी स्मृति के साथ रोमांटिक होते हुए नजर आए. वीडियो में स्मृति और पलाश फुल फिल्मी स्टाइल में एक दूसरे के साथ रोमांटिक गाने करते दिखाई दे रहे हैं. वहीं, दूसरी वीडियो में स्मृति के लिए पलाश गाना गाते दिख रहे हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 के इन 2 कंटेस्टेंट का लगा जैकपॉट, नेशनल टीवी पर मिला बड़ा ऑफर

स्मृति और पलाश का डांस

इसके अलावा, एक वायरल क्लिप में स्मृति माला लेकर आती हैं और प्यार से पलाश के गले में डालती हैं. इसके बाद वीडियो में स्मृति और पलाश सलमान खान के हिट सॉन्ग ‘तेनु ले के मैं जावांगा’ पर डांस करने लगते हैं. वहीं, दूसरी वीडियो में स्मृति के लिए पलाश कुछ रोमांटिक गाने गाकर उन्हें सरप्राइज भी देते हैं.

---विज्ञापन---

फैंस को पसंद आया ये अंदाज

वहीं, एक और वीडियो में स्मृति मंधाना चेयर पर खड़े होकर अपने होने वाले पति पलाश को देखते हुए रोमांटिक सॉन्ग ‘ये तूने क्या किया’ पर लिपसिंक करती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में उनका रोमांटिक अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. पोस्ट पर कमेंट करते हुए फैंस ने स्मृति और पलाश को नए जीवन की शुरुआत की बधाई दी.

First published on: Nov 23, 2025 04:31 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola