Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

बॉलीवुड हसीनाओं को दिल दे बैठे थे ये पाकिस्तानी क्रिकेटर्स, जानें लिस्ट में कौन-कौन?

पाकिस्तान के कई क्रिकेटर्स ऐसे रहे हैं जो बॉलीवुड हसीनाओं को दिल दे चुके हैं। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं?

---विज्ञापन---

भारत और पाकिस्तान के बीच अभी भी तनाव बना हुआ है। सीजफायर का उल्लंघन करके पाकिस्तान ने दिखा दिया कि वो धोखा देने में अव्वल रहा है। वहीं पाकिस्तान में कुछ क्रिकेटर्स ऐसे भी रहे हैं जो भारतीय हसीनाओं को अपना दिल दे बैठे थे। इनमें इमरान खान से लेकर शोएब अख्तर तक शामिल हैं। हालांकि इन्होंने अपना रिश्ता कभी पब्लिक नहीं किया लेकिन इसके बावजूद भी क्रिकेटर्स के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम जुड़ चुका है। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं?

यह भी पढ़ें: Pushpa के Oo Antava ऑफर होने पर क्यों शॉक्ड थीं Samantha? इंटरव्यू में किया खुलासा

---विज्ञापन---

इमरान खान

80 के दशक में पाकिस्तान के टॉप क्रिकेटर और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान भी इस लिस्ट में शामिल हैं। इमरान बॉलीवुड हसीना जीनत अमान के संग दिल लगा बैठे थे। साल 1979 में भारत क्रिकेट दौरे के दौरान इमरान और जीनत की अफेयर की खबरें सामने आई थीं।

---विज्ञापन---

मोहसिन खान

क्रिकेटर मोहसिन खान का नाम भी भारतीय एक्ट्रेस रीना रॉय से जुड़ चुका है। दोनों ने शादी तक कर ली थी, लेकिन समय के साथ ये ज्यादा चल नहीं सकी और दोनों अलग हो गए। कानूनी विवादों के बाद बेटी की कस्टडी रीना को ही मिली।

---विज्ञापन---

वसीम अकरम

वसीम अकरम का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। वसीम का नाम एक्ट्रेस सुष्मिता सेन से जुड़ा था। ये अफवाहें तब सामने आई थीं जब एक डांस शो को दोनों एक साथ जज कर रहे थे। खबरें थीं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस रिश्ते पर कभी मुहर नहीं लगाई थी।

---विज्ञापन---

शोएब अख्तर

शोएब अख्तर की सोनाली बेंद्रे के साथ डेटिंग रूमर्स उड़ी थीं। दोनों का नाम एक साथ जुड़ने लगा था। हालांकि इसके बाद शोएब ने इन बातों का खंडन भी किया था। उन्होंने कहा था कि ये सब अफवाह है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि वो कभी अभिनेत्री के फैन नहीं थे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 17 की उम्र में मिस इंडिया बनीं शाहरुख खान की एक्ट्रेस, फ्लॉप रहा फिल्मी डेब्यू; पहचाना कौन?

First published on: May 12, 2025 11:28 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola