Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

इन 5 पाकिस्तानी एक्टर्स के दीवाने हैं भारतीय, देखें लिस्ट में कौन-कौन?

Pakistani Actors Famous in India: पाकिस्तानी एक्टर्स के भारत में भी काफी फेमस हैं। आइए आपको भी बताते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं?

---विज्ञापन---

पाकिस्तानी एक्टर्स की दीवानगी भारत में भी कम नहीं है। कई पाकिस्तानी स्टार्स ऐसे हैं जिनके भारतीय भी फैंस हैं। वहीं उनके फैंस उन्हें भारतीय मूवीज में भी देखना चाहते हैं। कुछ तो बॉलीवुड मूवीज में भी काम कर चुके हैं। लेकिन भारत में पाकिस्तानी एक्टर्स पर बैन लगने के बाद ये वापस से बॉलीवुड में दिखाई नहीं दिए। इनमें मावरा होकेन से लेकर फहाद खान तक शामिल हैं। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन से एक्टर्स शामिल हैं?

यह भी पढ़ें: Pahalgam Attack पर फवाद खान के बाद क्या बोलीं वाणी कपूर? ‘अबीर गुलाल’ एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्ट

---विज्ञापन---

माहिरा खान

शाहरुख खान के साथ ‘रईस’ मूवी में काम कर चुकीं माहिरा खान ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस होकर बॉलीवुड में खूब सुर्खियां बटोरी थी। इंडियन फैंस उनके लुक्स और एक्टिंग के फैन बन गए थे। मूवी में शाहरुख खान के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया था।

---विज्ञापन---

फवाद खान

फवाद खान पाकिस्तान के साथ-साथ भारत में भी काफी मशहूर हैं। वो बॉलीवुड में ‘खूबसूरत’, ‘ऐ दिल है मुश्किल’ और ‘कपूर और सन्स’ में नजर जैसी बड़ी मूवीज में आ चुके हैं। वहीं हाल ही में वाणी कपूर के साथ उनकी ‘अबीर गुलाल’ मूवी भी आने वाली हैं। हालांकि पहलगाम आतंकी हमले के बाद मूवी पर बैन लगाने की मांग उठाई जा रही है।

---विज्ञापन---

हानिया आमिर

हानिया आमिर भी भारत में काफी फेमस हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर बॉलीवुड गानों पर रील्स शेयर करती नजर आती हैं। भारतीय फैंस उन्हें काफी पसंद भी करते हैं। हालांकि हानिया ने अभी तक बॉलीवुड में कदम नहीं रखा है, लेकिन अक्सर वो भारत के मुद्दों पर अपनी राय शेयर करती रहती हैं।

---विज्ञापन---

अली जफर

अली ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’, ‘चश्मे बद्दूर’, ‘किल दिल’, ‘लंदन पेरिस न्यूयॉर्क’ और ‘तेरे बिन लादेन’ जैसी बॉलीवुड मूवीज में नजर आ चुके हैं। वहीं वो एक्टिंग के साथ-साथ वो सिंगिंग में भी हाथ आजमा चुके हैं। भारतीय फैंस भी उनकी सिंगिंग के फैन हैं।

---विज्ञापन---

मावरा होकेन

‘सनम तेरी कसम’ से फेमस हुईं पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन को भी भारतीय काफी पसंद करते हैं। उनकी इस मूवी को हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज भी किया गया था, जिसके बाद फैंस ने उनकी काफी तारीफें भी की थी। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में एक ही मूवी की है और वो सुपरहिट रही है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack के बाद FWICE का बड़ा ऐलान, भारत में लगा पाकिस्तानी एक्टर्स पर बैन

First published on: Apr 24, 2025 02:19 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola