Ahaan Panday Aneet Padda New Film: साल 2025 की मेगा-हिट रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ से रातों-रात नेशनल क्रश और स्टार बने ‘अहान पांडे’ (Ahaan Panday) और ‘अनीत पड्डा’ (Aneet Padda) की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है! बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर ‘मोहित सूरी’ (Mohit Suri) अपनी अगली लव-स्टोरी फिल्म के लिए इन दोनों यंग एक्टर्स को फिर से एक साथ लेकर आ रहे हैं. आदित्य चोपड़ा के बैनर तले बनने वाली इस रोमांटिक फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.
‘अक्टूबर से शुरू होगी शूटिंग’
‘वरायटी इंडिया’ की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, मोहित सूरी की इस नई लव-स्टोरी फिल्म का प्रोडक्शन वर्क तेजी से चल रहा है. मेकर्स ने अक्टूबर के दूसरे हफ्ते (October Second Week) से फिल्म की ऑन-ग्राउंड शूटिंग शुरू करने का पूरा प्लान तैयार कर लिया है, जिसके लिए अहान और अनीत काफी एक्साइटेड हैं.
‘सतरंगा’ नाम पर चल रहा विचार
अहान पांडे और अनीत पड्डा की इस नई फिल्म के नाम को लेकर चर्चा है कि मेकर्स इसे ‘सतरंगा’ (Sataranga) टाइटल देने पर विचार कर रहे हैं. यह टाइटल ‘टी-सीरीज’ (T-Series) के तहत रजिस्टर भी हो चुका है, लेकिन मेकर्स या प्रोड्यूसर्स की तरफ से अभी तक इस नाम पर कोई ऑफिशियल मुहर नहीं लगाई गई है.
‘सैयारा’ की सीक्वल नहीं है ये फिल्म
इस प्रोजेक्ट को लेकर सबसे बड़ा क्लेरिफिकेशन यह सामने आया है कि यह मोहित सूरी की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सैयारा’ का सीक्वल (Not A Sequel) बिल्कुल नहीं है. यह पूरी तरह से एक फ्रेश, नई और यूनिक लव स्टोरी होगी. आपको बता दें कि ‘सैयारा’ से ही अहान पांडे ने बतौर लीड एक्टर अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था.
‘अप्रैल में हुआ था ग्रैंड अनाउंसमेंट’
इस ड्रीम प्रोजेक्ट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट इसी साल अप्रैल में की गई थी, जहां स्टूडियो ने इसे एक इमोशनल और लाजवाब लव स्टोरी बताया था. ‘सैयारा’ बनाने वाले प्रोड्यूसर ‘अक्षय विधानी’ (Akshay Vidhani) भी इस प्रोजेक्ट से गहराई से जुड़े हुए हैं. हालांकि, फिल्म की प्लॉटलाइन को फिलहाल पूरी तरह सीक्रेट रखा गया है.
‘2027 में वर्ल्डवाइड रिलीज की तैयारी’
आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) द्वारा प्रोड्यूस की जा रही इस ग्रैंड रोमांटिक फिल्म को मेकर्स बड़े लेवल पर पेश करने वाले हैं. फिल्म को साल 2027 में सिनेमाघरों में वर्ल्डवाइड (Worldwide Release 2027) रिलीज करने की प्लानिंग पर जोरों-शोरों से काम चल रहा है.