Thursday, 24 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

The Paradise Box Office Collection Day 1: नानी की ‘द पैराडाइज’ ने की शानदार ओपनिंग, बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कमाए इतने करोड़

The Paradise Box Office Collection Day 1: साउथ स्टार नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' ने बॉक्स ऑफिस बंपर शुरुआत की है. जानें ओपनिंग डे पर फिल्म ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया.

The Paradise Box Office Collection Day 1
The Paradise Box Office Collection Day 1

The Paradise Box Office Collection Day 1: साउथ स्टार नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ आज गुरुवार यानी 24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा था. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने बंपर शुरुआत की है. आइए फिल्म के पहले दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.

‘द पैराडाइज’ ने की बंपर ओपनिंग

श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द पैराडाइज’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है. नानी स्टारर इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में भी बंपर कमाई की थी. बात करें पहले दिन की तो, ‘द पैराडाइज’ ने अबतक ₹34.51 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹40.72 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹34.51 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है. पहले दिन फिल्म ने धांसू कमाई तय की है.

---विज्ञापन---
the paradise

क्या है फिल्म की कहानी?

बात करें फिल्म की तो ‘द पैराडाइज’ का निर्देशन श्रीकांत ओडेला ने किया है. ये फिल्म 1980 के दशक के सिकंदराबाद पर आधारित है और एक ऐसे हाशिए पर रहने वाले समुदाय की कहानी है, जो भेदभाव से लड़ रहा है और एक शख्स के नेतृत्व में नागरिकता पाने की कोशिश करता है.

सेंसर बोर्ड से मिला ‘A’ सर्टिफिकेट

फिल्म में साउथ स्टार नानी लीड रोल में हैं. उनके साथ राघव जुयाल, सोनाली कुलकर्णी और कायादु लोहार भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. ‘द पैराडाइज’ देशभर में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज हुई है. फिल्म को सेंसर बोर्ड से ‘A’ सर्टिफिकेट मिला है. दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म को बिना ट्रेलर के रिलीज किया गया है.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 24, 2026 09:37 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola