Friday, 25 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Salman khan की ‘मॉन्स्टर’ ने रिलीज से पहले ही कमा डाले 100 करोड़, मेकर्स को मिली तगड़ी डील

Salman Khan Monster 100 crore deal: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘मॉन्स्टर’ ने अपने रिलीज से पहले ही तहलका मचा दिया है. फिल्म को 100 करोड़ की तगड़ी डील मिल गई है

Salman Khan Monster 100 crore deal
Salman Khan Monster 100 crore deal

Salman Khan Monster 100 crore deal: सलमान खान की अपकमिंग फिल्मों में से ‘मॉन्स्टर’ अपनी रिलीज से पहले ही सुर्खियों में छा गई है. वामशी पैदिपल्ली के निर्देशन में बन रही ये फिल्म ईद 2027 पर रिलीज होनी है. वहीं हाल ही फिल्म से जुड़ा धमाकेदार अपडेट सामने आया है.

‘मॉन्स्टर’ ने की 100 करोड़ की डील

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, पीवीआरआईनॉक्स ने सलमान खान की फिल्म ‘मॉन्स्टर’ के ऑल इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स करीब 100 करोड़ रुपये में हासिल किए हैं. रिपोर्ट में ये भी सामने आया कि ये डील रिफंडेबल एडवांस के स्ट्रक्चर पर हुई है. यानी रिलीज से पहले ही फिल्म के थिएट्रिकल बिजनेस को लेकर बड़ा दांव लगाया गया है.

---विज्ञापन---
salman khan

इसे लेकर एक सूत्र ने कहा, “ये आधुनिक थिएट्रिकल दुनिया में एक बहुत बड़ी डील है, जहां डिस्ट्रीब्यूटर्स फिल्मों के राइट्स हासिल करने में बड़ी रकम लगा रहे हैं. डील का स्ट्रक्चर रिफंडेबल एडवांस है, लेकिन प्रदर्शन करने वाली ये दिग्गज कंपनी ‘मॉन्स्टर’ से बड़ा मुनाफा कमाने को लेकर आश्वस्त है.”

बिल्कुल अलग अंदाज में दिखेंगे सलमान

रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘मॉन्स्टर’ में सलमान खान का एक अलग ही अंदाज देखने को मिलेगा. बताया जा रहा है कि फिल्म में सलमान खान का नया ट्रीटमेंट देखने को मिलेगा. रिपोर्ट के मुताबिक, पीवीआरआईनॉक्स को उम्मीद है कि फिल्म दर्शकों को बड़े स्तर पर सिनेमाघरों तक खींच सकती है. इसलिए इसपर इतना बड़ा दाव लगाया गया है.

---विज्ञापन---

सलमान खान-नयनतारा की जोड़ी

बात करें फिल्म की तो, ‘मॉन्स्टर’ में सलमान खान के साथ पहली बार साउथ एक्ट्रेस नयनतारा नजर आएंगी. इसमें अरविंद स्वामी भी लीड रोल में हैं. इसका निर्देशन वामशी पैदिपल्ली कर रहे हैं. ‘मॉन्स्टर’ फिलहाल शूटिंग स्टेज में है और मेकर्स फिल्म के अगले शेड्यूल की तैयारी कर रहे हैं. फिलहाल फिल्म की रिलीज ईद 2027 को रखी गई है.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 24, 2026 11:35 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola