Mushtaq Khan Family: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ‘मुश्ताक खान’ (Mushtaq Khan) के अचानक निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके लाखों फैंस गहरे सदमे में हैं. ‘गदर’, ‘वेलकम’, ‘आशिकी’, ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘हम हैं राही प्यार के’ जैसी आइकॉनिक फिल्मों में अपनी कॉमेडी और पावरफुल एक्टिंग से दिल जीतने वाले मुश्ताक खान ने 56 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. वे पिछले कुछ समय से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जंग लड़ रहे थे. उनके जाने से परिवार टूट गया है. आइए जानते हैं उनके परिवार में कौन कौन हैं और क्या करते हैं…
‘कैंसर की वजह से मुंबई में निधन
मुश्ताक खान को करीब 5 साल पहले कैंसर डिटेक्ट हुआ था. बीच में वे रिकवर हो गए थे, लेकिन हाल ही में कैंसर फिर से रिलैप्स (Cancer Relapsed) हो गया. तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मुंबई के
नानावती अस्पताल (Nanavati Hospital) में एडमिट कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली.
‘लाइमलाइट से दूर रहती हैं पत्नी सलमा’
स्क्रीन पर करोड़ों लोगों को हंसाने वाले मुश्ताक खान की पर्सनल लाइफ काफी सिंपल रही. उनकी शादी ‘सलमा खान’ से हुई थी. मुश्ताक ने अपनी वाइफ और फैमिली को हमेशा मीडिया और लाइमलाइट से दूर रखा. कैंसर से लड़ाई के दौरान उनकी पत्नी और बच्चे उनका सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम बने रहे. एक्टर के इंस्टाग्राम पर साल 2021 की एक रियर फैमिली पिक मौजूद है.
‘टीचर हैं बेटी सबा और बड़े बेटे अरशद’
रिपोर्ट्स के मुताबिक मुश्ताक खान के दो बेटे और एक बेटी है. उनके बड़े बेटे का नाम ‘मोहम्मद अरशद खान’ और बेटी का नाम ‘सबा खान’ है. सबा पेशे से एक टीचर (Teacher) हैं. मुश्ताक के बड़े बेटे और बेटी दोनों ही मीडिया की चकाचौंध से दूर रहकर अपनी प्राइवेट लाइफ जीना पसंद करते हैं.
‘छोटे बेटे मोहसिन ने चुनी फिल्मी राह’
मुश्ताक खान के छोटे बेटे ‘मोहसिन खान’ (Mohsin Khan) ने अपने पापा के नक्शेकदम पर चलते हुए फिल्म इंडस्ट्री में ही अपना करियर बनाया. हालांकि, उन्होंने ऑन-स्क्रीन एक्टिंग करने के बजाय कैमरे के पीछे डायरेक्शन (Direction) और प्रोडक्शन (Production) की राह चुनी.
‘मराठी और हिंदी फिल्मों में डायरेक्टोरियल वर्क’
‘मोहसिन मुश्ताक खान’ के नाम से पहचाने जाने वाले छोटे बेटे एक जाने-माने डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और स्टोरीटेलर हैं. उन्होंने फीचर फिल्म ‘डिलीवरी बॉय’ (Delivery Boy) का डायरेक्शन किया है. इसके अलावा उन्होंने हिंदी और मराठी सिनेमा में ‘डार्क ऑब्सेशन’, ‘सूनी सी रातें’ और ‘शहर में बेवफा’ जैसे कई बड़े वेब प्रोजेक्ट्स और म्यूजिक वीडियोस डायरेक्ट-प्रोड्यूस किए हैं.