Monday, 27 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Pahalgam Attack पर फवाद खान के बाद क्या बोलीं वाणी कपूर? ‘अबीर गुलाल’ एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्ट

Pahalgam Terror Attack: 'अबीर गुलाल' एक्ट्रेस वाणी कपूर ने पहलगाम आतंकी हमले पर पोस्ट शेयर की है। इससे पहले फवाद खान भी पोस्ट शेयर कर चुके हैं। आइए आपको भी बताते हैं वाणी ने क्या कुछ लिखा?

---विज्ञापन---

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने सबको झकझोर कर रख दिया है। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित टीआरएफ ने ली है। इसके बाद से बॉलीवुड स्टार्स से लेकर पाकिस्तानी स्टार्स तक इस घटना पर दुख जाहिर कर रहे हैं। इसी बीच फवाद खान और वाणी कपूर की अपकमिंग मूवी अबीर गुलाल पर बैन की मांग उठ गई है। वहीं FWICE ने पाकिस्तानी एक्टर्स पर भी बैन लगा दिया है और फवाद के कमबैक पर सवाल उठाए जा रहे हैं। वहीं मूवी की एक्ट्रेस वाणी कपूर को भी काफी ट्रोल किया जा रहा है। इसी बीच फवाद के बाद एक्ट्रेस ने भी पहलगाम आतंकी हमले पर पोस्ट शेयर कर रिएक्ट किया है। आइए आपको भी बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा?

यह भी पढ़ें: Pahalgam Attack पर दिशा पाटनी की बहन ने निकाली भड़ास, कहा-‘पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध हो…’

---विज्ञापन---

क्या बोलीं वाणी?

अबीर गुलाल की एक्ट्रेस वाणी कपूर ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की। उन्होंने लिखा कि जब से मैंने पहलगाम में हुई 27 निर्दोष लोगों की हत्या के बारे में सुना है, तब से मैं स्तब्ध हूं। इस घटना पर कुछ कहने के लिए मेरे पास शब्द तक नहीं हैं। मैं एकदम टूट गई हूं। मेरी प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ है।’

---विज्ञापन---

फवाद खान ने भी पोस्ट किया था शेयर

वाणी से पहले फवाद खान भी इंस्टा पर स्टोरी शेयर कर घटना पर दुख जाहिर कर चुके हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था कि पहलगाम में हुए इस झकझोर कर रख देने वाले हमले की खबर सुनकर काफी दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ित परिवार के साथ है और परिवारों को इस दुख से उभरने की प्रार्थना करता हूं।

वाणी-फवाद की मूवी पर बवाल

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से वाणी और फवाद की मूवी पर बवाल मचा हुआ है। लोग बॉलीवुड में फवाद के कमबैक पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं। वहीं 9 मई को रिलीज होने जा रही ‘अबीर गुलाल’ को भी बैन करने की अपील कर रहे हैं। हालांकि FWICE ने पाकिस्तानी एक्टर्स पर भारत में काम करने पर बैन लगा दिया है। साथ ही कहा है कि अगर कोई इसके खिलाफ जाता है तो उस पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack के बाद FWICE का बड़ा ऐलान, भारत में लगा पाकिस्तानी एक्टर्स पर बैन

First published on: Apr 24, 2025 12:48 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola