Wednesday, 23 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे Govinda, Komal Rani संग लिया बप्पा का आशीर्वाद, वीडियो Viral!

गणेश उत्सव के बीच बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पर्सनल लाइफ एक बार फिर चर्चा में आ गई है। मंगलवार, 22 सितंबर को गोविंदा मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। खास बात ये रही कि इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी सुनीता आहूजा नहीं, बल्कि रुमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार नजर आईं।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Sep 23, 2026 12:24
Share :
Komal Rani

गणेश उत्सव के बीच बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पर्सनल लाइफ एक बार फिर चर्चा में आ गई है। मंगलवार, 22 सितंबर को गोविंदा मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। खास बात ये रही कि इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी सुनीता आहूजा नहीं, बल्कि रुमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार नजर आईं। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में गोविंदा सफेद कुर्ता-पायजामा पहनकर आगे-आगे चलते दिखाई दे रहे हैं, जबकि उनके पीछे लाल साड़ी में कोमल रानी नजर आ रही हैं। दोनों ने पंडाल में बप्पा के दर्शन किए, पूजा-अर्चना की और प्रसाद चढ़ाने के साथ पुजारी से तिलक भी लगवाया। दर्शन के बाद गोविंदा ने फैंस और पैपराजी का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। वहीं, गोविंदा के पहुंचने से कुछ घंटे पहले ही सुनीता आहूजा भी लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंची थीं। एक ही दिन दोनों के अलग-अलग समय पर पंडाल पहुंचने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गईं। इस बीच लोगों ने कोमल रानी की मांग में सिंदूर भी नोटिस किया और उनकी शादी को लेकर कई सवाल किए। बता दें कि अगस्त में गोविंदा और कोमल को एयरपोर्ट पर साथ देखे जाने के बाद दोनों की डेटिंग की अटकलें शुरू हुई थीं। सुनीता ने भी मीडिया बातचीत में इस रिश्ते को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। वहीं गोविंदा ने परिवार से जुड़ी अपुष्ट जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। कोमल रानी गोविंदा की अपकमिंग फिल्म ‘रूपा’ से एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं।

First published on: Sep 23, 2026 12:24 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola