Thursday, 12 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Nana Patekar Death LIVE: पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर

Nana Patekar Death Funeral LIVE: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 75 साल की उम्र में निधन हो गया. हाल ही में उनके अंतिम संस्कार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Nana Patekar Last Rites
Nana Patekar Last Rites

Nana Patekar Death Funeral LIVE: बॉलीवुड के दिग्गज और फेमस एक्टर नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. उनका गुरुवार सुबह 75 साल की उम्र में निधन हो गया. नाना पाटेकर के निधन की खबर ने बॉलीवुड से लेकर राजनीति और खेल जगत को हिलाकर रख दिया है. नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की है. बॉलीवुड स्टार्स से लेकर राजनेता, मंत्री और फैंस तक सभी सोशल मीडिया पर नाना पाटेकर के निधन पर दुख व्यक्त कर रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. वहीं, इसी बीच नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है.

राजकीय सम्मान के साथ होगी आखिरी विदाई

दरअसल, महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार ने नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार को लेकर बड़ा ऐलान किया है. मंत्री आशीष शेलार ने घोषणा की है कि नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. शेलार ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है.

---विज्ञापन---

पुणे में होगा अंतिम संस्कार

पुणे के डोणजे गांव स्थित नाना पाटेकर के फार्महाउस में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पार्थिव शरीर को गुरुवार शाम पुणे लाया जाएगा, जिसके बाद फैंस के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. इसके बाद डोणजे स्थित उनके फार्महाउस में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा. वहीं, इसी बीच नाना पाटेकर की आखिरी इच्छा भी सामने आई है. बताया जा रहा है कि नाना पाटेकर चाहते थे कि उनके निधन के बाद उनका अंतिम संस्कार पुणे के डोणजे गांव स्थित उनके फार्महाउस में ही किया जाए. ऐसे में अब उनके फार्महाउस पर अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गई हैं.

श्रद्धांजलि देने वालों का लगा तांता

फिल्मी सितारों से लेकर राजनेताओं और उनके फैंस तक, सोशल मीडिया पर नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि नाना जितने बड़े दिल के इंसान थे, उतने ही बड़े पर्दे के कलाकार भी थे. उन्होंने मराठी और हिंदी सिनेमा को एक नया युग दिया. ‘क्रांतिवीर’ से लेकर ‘नटसम्राट’ तक, उनके दमदार और शानदार अभिनय की कोई बराबरी नहीं है. उनका निधन फिल्म जगत के लिए एक बड़ी क्षति है.

23:37 (IST) 8 Oct 2026
Nana Patekar Death Funeral Live: पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर

नाना पाटेकर को उनके परिवार और चाहने वालों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी. पुणे के पास नानाची वाड़ी में उनका अंतिम संस्कार हुआ. बेटे मल्हार ने पिता को मुखाग्नि दी. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे. राजकीय सम्मान के साथ नाना पंचतत्व में विलीन हो गए.

21:56 (IST) 8 Oct 2026
Nana Patekar Death Funeral Live: कुछ देर में होगा एक्टर का अंतिम संस्कार

दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर पुणे ग्रामीण के डोणजे गांव स्थित उनके पैतृक गांव पहुंच गया है. कुछ देर में यहीं उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

21:40 (IST) 8 Oct 2026
Nana Patekar Death Funeral Live: नाना पाटेकर के फार्महाउस पर होगा उनका अंतिम संस्कार

https://www.instagram.com/reel/DePPp_2haK5/?utm_source=ig_web_copy_link&srtk=NTc4MTIwNjQ2YQ==

21:35 (IST) 8 Oct 2026
Nana Patekar Death Funeral Live: अंतिम दर्शन को पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे

नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर गोवा से पुणे पहुंच चुका है. यहां से उनका पार्थिव शरीर उनके गांव को ले जाया गया. डोणजे गांव में स्थित फार्महाउस पर नाना के अंतिम दर्शन को फिल्मी और राजनीती दुनिया के लोग पहुंच रहे हैं.

21:28 (IST) 8 Oct 2026
Nana Patekar Death Funeral Live: 10-10:30 के बीच होगा अंतिम संस्कार

एक्टर नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर गोवा से पुणे पहुंच चुका है. यहां से उनका पार्थिव शरीर उनके गांव को ले जाया गया. यहीं एक्टर की अंतिम क्रियाएं की जाएंगी.

21:16 (IST) 8 Oct 2026
Nana Patekar Death Funeral Live: पुणे लाया गया नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर

हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर गोवा से पुणे पहुंच चुका है. एयरपोर्ट पर महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.

21:07 (IST) 8 Oct 2026
Nana Patekar Death Funeral Live: नाना पाटेकर के आखिरी दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

Nana Patekar Last Rites: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर पुणे स्थित उनके फार्महाउस 'नानाची वाड़ी' पहुंचा दिया गया है. अपने चहेते कलाकार को आखिरी विदाई देने के लिए परिवार, फिल्मी हस्तियों और फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

20:52 (IST) 8 Oct 2026
Nana Patekar Death Funeral Live: नाना पाटेकर को याद कर छलका शाहरुख का दर्द

Shah Rukh Khan: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के जाने से दुखी शाहरुख खान ने एक भावुक पोस्ट शेयर किया है. शाहरुख ने अपने 'हीरो और मेंटर' नाना को याद करते हुए उनकी डांट, कैरम की बाजियां और लाइफ-चेंजिंग सलाह को फैंस के साथ साझा किया. पूरी खबर यहां पढ़ें...

19:38 (IST) 8 Oct 2026
Nana Patekar Death Funeral Live: सलमान खान ने दी श्रद्धांजलि

सलमान खान ने भी देर शाम नाना पाटेकर के निधन पर प्रतिक्रिया दी. अपने इंस्टा स्टोरी पर सलमान ने एक फोटो साझा करते हुए लिखा- 'नाना.. ऊपर वाला आपकी आत्मा को शांति दे भाऊ'

17:08 (IST) 8 Oct 2026
Nana Patekar Death Funeral Live: नाना के निधन पर राजपाल यादव ने जताया शोक

एक्टर राजपाल यादव ने नाना पाटेकर को याद करते हुए कहा, 'नाना भाऊ का जाना सिनेमा और नाट्य जगत की बहुत बड़ी क्षति है. उनका सफर बहुत ही कमाल का रहा है. वो मेरे लिए बड़े भाई की तरह थे.'

15:58 (IST) 8 Oct 2026
Nana Patekar Death Funeral Live: नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार की तैयारियां हुईं शुरू

दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार पुणे में पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा. अभी उनका पार्थिव शरीर गोवा से पुणे ले जाया जा रहा है. वहीं पुणे में उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गई हैं.

15:51 (IST) 8 Oct 2026
Nana Patekar Death Funeral Live: क्या थी नाना पाटेकर की आखिरी इच्छा?

Nana Patekar Death: गोवा में कार्डियक अरेस्ट से दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन हो गया. उनका अंतिम संस्कार पूरी सादगी के साथ पुणे के डोंजे गांव में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा, जो उनकी अंतिम इच्छा थी. पूरी खबर यहां पढ़ें...

14:29 (IST) 8 Oct 2026
Nana Patekar Death Funeral LIVE: तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के निधन पर तोड़ी चुप्पी

नाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का भी रिएक्शन सामने आया है. तनुश्री दत्ता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया. इसमें एक्ट्रेस ने नाना पाटेकर का बिना नाम लिए कहा कि उन्होंने हाल ही में एक न्यूज सुनी है. पढ़ें पूरी खबर...

13:10 (IST) 8 Oct 2026
Nana Patekar Death Funeral LIVE: रितेश देशमुख ने दी नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि

नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि देते हुए रितेश देशमुख ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'मैं स्तब्ध हूं. ऐसा लग रहा है जैसे किसी ट्रक ने मुझे टक्कर मार दी हो. नाना पाटेकर जी के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा सदमा लगा है. एक बेहतरीन अभिनेता, जिनकी कोई तुलना नहीं थी, उन्होंने अपनी अनोखी एक्टिंग से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई. ऐसा कोई किरदार या भूमिका नहीं थी जिसे वे निभा न सकें. उन्होंने हर भूमिका को बखूबी निभाया. चाहे वो एक दमदार नायक हों, एक खौफनाक खलनायक हों या फिर उनकी इमोशनलेस कॉमेडी. वे पर्दे के बाहर भी एक हीरो थे और लोगों की भलाई के लिए अथक रूप से दान-पुण्य करते रहते थे.'

First published on: Oct 08, 2026 01:03 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो