Saturday, 20 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Mission Impossible 8 की कमाई में गिरावट, Raid 2 का दबदबा बॉक्स ऑफिस पर अभी भी बरकार

Mission Impossible 8 and Raid 2 Box Office Collection: 'मिशन इंपॉसिबल' और 'रेड 2' सिनेमाघरों में छाई हुई है। आइए आपको भी बताते हैं किस मूवी ने कितनी कमाई की?

---विज्ञापन---

Mission Impossible 8 and Raid 2 Box Office Collection: हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज की ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। मूवी ने भारत में आते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। हालांकि छठे दिन मूवी की कमाई में गिरावट देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर अजय देवगन और रितेश देशमुख की मूवी ‘रेड 2’ सिनेमाघरों में 22वें दिन भी छाई हुई है। आइए आपको भी बताते हैं दोनों मूवीज ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितने नोट छापे हैं?

यह भी पढ़ें: Friday Releases: 7 फिल्मों का होगा थियेटर में बोलबाला, 1 ही दिन हो रहीं रिलीज

---विज्ञापन---

‘मिशन इंपॉसिबल 8’ की कमाई कितनी?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार टॉम क्रूज की मूवी ने छठे दिन 4.50 करोड़ की कमाई की। पांचवें दिन के मुकाबले इस आंकड़े में गिरावट देखी गई है। वहीं इसकी अंग्रेजी ऑक्यूपेंसी 13.10% दर्ज की गई। शोज की बात करें तो सुबह के शो 7.06%, दोपहर के शो 12.52%, शाम के शो 13.69% और रात के शो 19.14% दर्ज किए गए। मूवी ने अब तक 54.25 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

---विज्ञापन---

‘रेड 2’ ने कितनी की कमाई?

वहीं दूसरी ओर अजय देवगन और रितेश देशमुख की ‘रेड 2’ की बात करें तो मूवी का दबदबा 22वें दिन भी बरकरार है। मूवी ने 22वें दिन 1.75 करोड़ की कमाई की। इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 11.80% रही। वहीं सुबह के शो 4.90%, दोपहर के शो 13.01%, शाम के शो 13.00% और रात के शो 16.29% रहे। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 156.85 करोड़ की कमाई की है।

---विज्ञापन---

दोनों मूवीज का ऑडियंस में बज

‘रेड 2’ की कास्ट की काफी तारीफ की जा रही है। अजय देवगन और रितेश देशमुख की जोड़ी ऑडियंस को काफी पसंद आ रही है। ये ही कारण है कि मूवी 22वें दिन भी कमाई कर रही है। वहीं दूसरी ओर टॉम क्रूज की मूवी की बात करें तो ये उनकी ‘मिशन इंपॉसिबल’ की फ्रेंचाइजी का आखिरी पार्ट है। रिलीज से पहले फैंस में इसका काफी बज बना हुआ था। वहीं मूवी को ऑडियंस पसंद भी कर रही है।

यह भी पढ़ें: Hera Pheri 3 में परेश रावल की जगह लेंगे पंकज त्रिपाठी? बोले- ‘कुछ ऐसा है जो मैंने…’

---विज्ञापन---
First published on: May 23, 2025 06:34 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola