Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Kiara से Priyanka तक, Met Gala 2025 में इन 5 हसीनाओं के लुक पर अटकी सबकी निगाहें

Met Gala 2025 Looks: मेट गाला 2025 में इस बार कियारा आडवाणी से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक ने अपने हुस्न के जलवे बिखेरे। आइए आपको भी दिखाते हैं इवेंट के पांच ग्लैमरस लुक्स।

---विज्ञापन---

Met Gala 2025 Looks: मेट गाला 2025 का आयोजन इस बार न्यूयॉर्क में हुआ। इसमें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के सितारों ने अपने स्टाइलिश लुक से महफिल जीत ली। प्रियंका चोपड़ा ने जहां निक जोनस के साथ एंट्री की तो वहीं दूसरी ओर कियारा आडवाणी अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आईं। प्रियंका और कियारा सहित 5 हसीनाओं के लुक ने खूब सुर्खियां बटोरी। चलिए हसीनाओं के लुक्स पर एक नजर डालते हैं।

यह भी पढ़ें: Met Gala 2025 में डेब्यू पर क्या बोले शाहरुख? सब्यसाची के ब्लैक आउट में दिखे किंग खान

---विज्ञापन---

कियारा आडवाणी

इस साल कियारा ने फैशन इवेंट में अपना डेब्यू कर खूब सुर्खियां बटोरी। ब्लैक और गोल्डन गाउन में एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। वहीं उनके आउटफिट में एक व्हाइट कलर की लंबी केप भी ऐड थी। एक्ट्रेस ने अपने लुक को गोल्डन ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया।

---विज्ञापन---

ईशा अंबानी

ईशा ने भी अपने लुक से खूब सुर्खियां बटोरी। उन्होंने ब्लैक और व्हाइट गाउन पहना, जिसमें केप ऐड थी। ईशा ने इस लुक के साथ गोल्डन-सिल्वर ज्वेलरी कैरी की। वहीं वो अपने इस लुक में बेहद ग्लैमरस दिखाई दीं। मिनिमल मेकअप के साथ ईशा ने अपना ये लुक कंप्लीट किया।

---विज्ञापन---

किम कार्दशियन

किम का ब्लैक लुक भी काफी स्टनिंग लगा। उन्होंने ब्लैक गाउन पर ब्लैक हैट भी कैरी की। वहीं उन्होंने अपने इस लुक को सिल्वर ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया। किम के इस लुक से किसी की भी निगाहें नहीं हटी, सबकी नजरें उन पर ही अटकी रह गईं।

---विज्ञापन---

काइली जेनर

काइली भी अपने ब्लैक और सिल्वर लुक से छा गई। उन्होंने इस इवेंट के लिए कॉर्सेट गाउन कैरी किया, जिसमें वो बेहद ग्लैमरस दिखाई दीं। काइली ने अपने लुक में चार चांद लगाने के लिए हाथों में ब्लैक कलर के ग्लव्स भी कैरी किए। वहीं उन्होंने अपने लुक को सिल्वर ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया।

---विज्ञापन---

प्रियंका चोपड़ा

ग्लोबल स्टार प्रियंका ने इस इवेंट में अपने पति निक जोनस के साथ एंट्री की। व्हाइट पोल्का आउटफिट में वो स्टनिंग दिखाई दीं। उन्होंने अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए ब्लैक बिग हैट और हाथों में ब्लैक कलर के ग्लव्स कैरी किए। प्रियंका ने ग्रीन कलर की ज्वेलरी से अपना लुक कंप्लीट किया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Raid 2 Vs The Bhootni BO Collection: अजय देवगन की ‘रेड 2’ ने उड़ाए बॉक्स ऑफिस के होश, जल्द करेगी 100 करोड़ पार

First published on: May 06, 2025 07:43 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola