---विज्ञापन---

Arjun Kapoor को Malaika Arora से मिला धोखा! मल्ला के बिजनेसमैन संग हो रहे इश्क के चर्चे

Malaika Arjun Breakup: बॉलीवुड इंडस्ट्री के गॉसिप गलियारों से मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के ब्रेकअप की अफवाह जोरों पर है। अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने वेकेशन की फोटो शेयर की जिसमें वो अकेले ही इंजॉय करते दिखाई दिए। इन फोटोज को देखकर अटकलों के […]

Malaika Arora,  Arjun Kapoor, Bollywood, Entertainment,Malaika Arjun Breakup
Image Credit: Google

Malaika Arjun Breakup: बॉलीवुड इंडस्ट्री के गॉसिप गलियारों से मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के ब्रेकअप की अफवाह जोरों पर है। अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने वेकेशन की फोटो शेयर की जिसमें वो अकेले ही इंजॉय करते दिखाई दिए। इन फोटोज को देखकर अटकलों के बाजार गर्म हो गए हैं कि अर्जुन और मल्ला अलग हो गए हैं। अब इसी बीच मलाइका को लेकर एक खबर और आई है कि मलाइका अर्जुन को छोड़ एक बिजनेस मैन के प्यार में पड़ गई हैं। इस बात का खुलासा पाकिस्तानी मूल के फिल्म जर्नलिस्ट उमैर संधु ने किया है। हालांकि अभी तक मलाइका और अर्जुन की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। तो चलिए जानते हैं कि क्या है पूरा माजरा!

यह भी पढ़ें: रजनीकांत की ‘जेलर’ 13वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कर रही धुआंधार कमाई, किया इतना कलेक्शन

 संग नहीं दिख रहे मल्ला और अर्जुन

बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कॉन्ट्रोवर्सी में रहने वाली लव स्टोरी एक बार फिर चर्चाओं में आ गई है। दरअसल हर पल एक दूसरे के साथ दिखने वाले अर्जुन और मल्ला लगभग डेढ़ महीने से साथ नहीं दिखे हैं। ऐसे में इन दोनों के ब्रेकअप (Malaika Arjun Breakup) की खबरें इंडस्ट्री में जोर पकड़ रही है। बात को हवा देने का काम अर्जुन के सोशल मीडिया पोस्ट ने किया, जब उन्होंने अपने वेकेशन की फोटोज पोस्ट की जिसमें वो अकेलो इंजॉय करते दिखाई दिए। उन्होंने अपने क्रिप्टिक कैप्शन में भी लिखा था कि, ‘जिंदगी छोटी है, अपने वीकेंड को बड़ा बनाओ’। उनके इस पोस्ट के बाद से चर्चाओं ने और ज्यादा जोर पकड़ लिया।

उमैर संधु ने किया दावा  (Malaika Arjun Breakup)

आपको बता दें कि पाकिस्तानी मूल के जर्नलिस्ट उमैर संधू ने मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप का दावा किया है। वो पिछले कई दिनों से इस लव बर्ड के बारे में लिख रहे हैं और अब हाल ही में उन्होंने ट्वीट के जरिये खुलासा किया है कि मलाइका का एक बिजनेस मैन के साथ अफेयर का खुलासा किया है। उमैर ने अपने ट्वीट में लिखा है कि, ‘भारतीय देश के लिए दुख भरा दिन,शुगर मॉम और बेटे यानी मलाइका और अर्जुन का ब्रेकअप हो गया है। दोनों एक दूसरे से बोर हो गए हैं और अपना रिश्ता तोड़ लिया है।’

उन्होंने आगे लिखा कि ‘मलाइका का रिलेशनशिप एक अमीर बिजनेस मैन के साथ शुरू हो गया है।’ हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि वो बिजनेस मैन कौन है? इससे पहले भी वो अपने ट्वीट के जरिये इन दोनों के रिश्ते के बारे में अपनी राय रख चुके हैं। हालांकि अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है, क्योंकि दोनों की ओर से कोई बयान  नहीं आया है।

अर्जुन कपूर के सोलो वेकेशन से गर्माया मामला  (Malaika Arjun Breakup)

आपको बता दें कि पिछले एक हफ्ते से दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं। अर्जुन ने जब सोशल मीडिया पर अपने सोलो वेकेशन की तस्वीरें पोस्ट की और कैप्शन में लिखा कि, ‘जिंदगी छोटी है, अपने वीकेंड को बड़ा बनाओ’। इन फोटो और कैप्शन को देख और पढ़ लोगों ने कयास लगाना शुरु कर दिया था कि दोनों अलग हो गए हैं। फैंस ने अपनी सोच की पुष्टि करने के लिए लोगों ने कमेंट कर पूछ भी लिया की क्या आप लोग अलग हो गए हैं।

दरअसल हमेशा साथ दिखने वाले ये कपल अब साथ नहीं दिखाई दे रहे। हाल ही में अर्जुन कपूर अपनी बहन अंशुला कपूर के साथ मनीष मल्होत्रा के फैशन इवेंट में साथ पहुंचे थे तो मलाइका भी अपने हाल ही में हुई एपी ढिल्लो की पार्टी में अपने बेटे अरहान के साथ पहुंची थीं।

First published on: Aug 23, 2023 11:14 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.