Tuesday, 21 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: FIFA World Cup फाइनल में ग्लोबल सितारों की धूम, शकीरा, टॉम क्रूज, रिहाना सहित इन स्टार्स ने लूटी महफिल

Entertainment News Live In Hindi: स्पेन ने FIFA वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीत लिया है. इस शानदार मैच में कई ग्लोबल सितारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर रही है. बॉलीवुड फिल्म 'धमाल 4' भी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो रही है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ… -

---विज्ञापन---

FIFA World Cup 2026 Final

Entertainment News Live In Hindi: स्पेन ने FIFA वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार विश्व कप का खिताब अपने नाम किया. इस शानदार मैच को एन्जॉय करने कई ग्लोबल सितारे स्टेडियम पहुंचे. कई ग्लोबल सितारों ने परफॉर्म कर इस फाइनल को और यादगार बनाया.

हॉलीवुड के जाने-माने एक्टर टॉम क्रूज FIFA World Cup के फाइनल मैच में पहुंचे. उनकी मौजूदगी ने मैच को और भी खास बना दिया. फाइनल से पहले टॉम क्रूज ने मैदान पर एक दिल छू लेने वाला भाषण दिया.

---विज्ञापन---

फाइनल की शाम टिमोथी चालमेट भी स्टेडियम में नजर आए. टिमोथी ने इस समारोह में मैच बॉल लाने का अहम रोल दिया गया था. मैच के दौरान टिमोथी अपनी गर्लफ्रेंड काइली जेनर के साथ मैच का आनंद लेते दिखे.

FIFA World Cup 2026 के फाइनल मैच लो पूरी दुनिया ने एन्जॉय किया. फिनाले का समापन रंगारंग समारोह के साथ हुआ. मैच के दौरान एल. पाउसिनी, निकोल शेर्जिंगर, पोस्ट मेलोन, रॉबी विलियम्स, जस्टिन बीबर, BTS और आईशोस्पीड जैसे कई ग्लोबल सितारों ने अपनी परफॉरमेंस से चार-चांद लगा दिए.

‘द ओडिसी’ की कमाई

आज क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ का भारत में चौथा दिन है. 17 जुलाई को रिलीज हुई इस हॉलीवुड फिल्म को इंडिया में बेहद पसंद किया जा रहा है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन, ‘द ओडिसी’ ने ₹21.90 करोड़ की नेट कमाई की. इससे भारत में टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹73.19 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹61.30 करोड़ हो गया है.

---विज्ञापन---

‘धमाल 4′ की कमाई

कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ का आज बॉक्स ऑफिस पर 11वां दिन है. 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये फिल्म शानदार कलेक्शन कर रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘धमाल 4’ ने 10वें दिन ₹12.75 करोड़ की नेट कमाई की. इससे भारत में इसका टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹148.40 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹124.50 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने 10वें दिन ₹1.25 करोड़ कमाए, जिससे इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन ₹21.50 करोड़ हो गया है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹169.90 करोड़ हो गया है.

एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---
22:24 (IST) 20 Jul 2026
Entertainment News Live: इस पॉपुलर सिंगर ने दुनिया को कहा अलविदा

म्यूजिक इंडस्ट्री के एक मशहूर सिंगर का 79 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. महान संगीतकार स्टीवी वंडर के साथ काम करने और सुपरहिट टीवी शोज के टाइटल ट्रैक गाने वाले इस दिग्गज कलाकार की विदाई से म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

22:13 (IST) 20 Jul 2026
Entertainment News Live: Lock Upp 2 में होगी अपूर्वा मखिजा की एंट्री?

नेटफ्लिक्स का पॉपुलर रिएलिटी शो 'लॉक अप 2' के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि शो में एक और वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री होने वाली हैं. प्रोमो क्लिप में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा. पढ़ें पूरी खबर...

21:26 (IST) 20 Jul 2026
Entertainment News Live: रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया 'एवेंजर्स डूम्सडे' का ट्रेलर

Avengers Doomsday Trailer Out: मार्वल स्टूडियोज ने अपनी सबसे बड़ी फिल्म 'एवेंजर्स डूम्सडे' का पहला धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है. रॉबर्ट डाउनी जूनियर के विलेन अवतार और थॉर का हथौड़ा थामे क्रिस इवांस की वापसी ने दुनिया भर के फैंस को पूरी तरह से चौंका दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

21:11 (IST) 20 Jul 2026
Entertainment News Live: हीरोइन के जाल में फंसकर इस शख्स को मिली दर्दनाक मौत

साल 2012 में मुंबई में फिल्म प्रोड्यूसर बनने आए करण कक्कड़ की एक सोची-समझी साजिश के तहत बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. एक मॉडल के जाल में फंसने के बाद गैंगस्टर विजय पलांडे ने इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हत्याकांड को अंजाम दिया था. पूरी खबर यहां पढ़ें....

20:52 (IST) 20 Jul 2026
Entertainment News Live: E20 पेट्रोल को एक्टर ने बताया बुरा सपना

तेलुगु सिनेमा के एक्टर नरेश विजय कृष्णा ने X पर एक पोस्ट करके E20 पेट्रोल का खुलकर विरोध किया है. इस पोस्ट में उन्होंने केंद्र सरकार की इथेनॉल-मिक्स पेट्रोल नीति की आलोचना करते इसे एक बुरा सपना बताया. नरेश ने कहा कि उनके एक भाजपा समर्थक दोस्त को हाल ही में इथेनॉल-मिक्स फ्यूल की वजह से 3.5 लाख रुपये नुकसान हुआ है.

20:32 (IST) 20 Jul 2026
Entertainment News Live: इस मशहूर सिंगर का हुआ निधन

मशहूर और दिग्गज सोल सिंगर का निधन हो गया है. संगीत की दुनिया में कई नए मूवमेंट्स को प्रेरित करने वाले इस महान कलाकार के जाने से पूरी इंटरनेशनल म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

18:46 (IST) 20 Jul 2026
Entertainment News Live: इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर का हुआ निधन

हांगकांग फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर पैट्रिक त्से यिन का 89 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके जाने से एशियाई सिनेमा ने अपना एक बड़ा सितारा खो दिया है. परिवार ने सोशल मीडिया के जरिए उनके निधन की जानकारी दी और बताया कि लंबे समय से खराब सेहत के बाद उन्होंने अस्पताल में अपने परिवार के बीच अंतिम सांस ली. पढ़ें पूरी खबर...

18:45 (IST) 20 Jul 2026
Entertainment News Live: सलमान खान की ‘मातृभूमि’ पर मेकर्स ने दिया बड़ा अपडेट

Maatrubhumi release 2026 : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. पिछले कुछ समय से ऐसी चर्चा थी कि फिल्म अब 2027 में रिलीज होगी, लेकिन अब मेकर्स ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है. सलमान खान फिल्म्स ने नया पोस्टर जारी कर साफ कर दिया है कि 'मातृभूमि' साल 2026 में ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी. पढ़ें पूरी खबर...

18:44 (IST) 20 Jul 2026
Entertainment News Live: यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर कब और कहां होगा लॉन्च? जानें

Toxic Trailer Update: सुपरस्टार यश के फैंस के लिए साल 2026 किसी ट्रीट से कम नहीं है. एक तरफ उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' चर्चा में है, तो दूसरी ओर उनकी एक्शन थ्रिलर 'Toxic: A Fairytale for Grown-Ups' भी रिलीज के लिए तैयार है. हाल ही में दिल्ली में हुए 'रामायण' के ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च में यश की मौजूदगी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. अब खबर है कि उनकी दूसरी बड़ी फिल्म 'टॉक्सिक' का ट्रेलर भी जल्द ही बड़े स्तर पर लॉन्च किया जा सकता है. पढ़ें पूरी खबर...

18:43 (IST) 20 Jul 2026
Entertainment News Live: 'रामायण' में कौन निभा रहा किसका किरदार?

Ramayana Full Cast: नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म 'रामायण' को लेकर फैंस का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है. फिल्म की स्टारकास्ट पहले से ही चर्चा में थी, लेकिन अब दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 'प्रथम संकल्प' इवेंट के बाद लगभग पूरी कास्ट और उनके किरदारों से पर्दा उठ गया है. खास बात यह है कि इस फिल्म में बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे भी नजर आएंगे. पढ़ें पूरी खबर...

18:41 (IST) 20 Jul 2026
Entertainment Live News: 22 साल छोटी हसीना को बार-बार Kiss कर विवादों में घिरे राम कपूर

रियलिटी शो 'लॉकअप 2' में टीवी एक्टर राम कपूर पर एक युवा कंटेस्टेंट ने बार-बार किस करने और अजीब बर्ताव करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. इन विवादों के बाद राम कपूर की पत्नी गौतमी कपूर ने सामने आकर अपने पति का खुलकर बचाव किया है. पूरी खबर यहां पढ़ें....

17:11 (IST) 20 Jul 2026
Entertainment Live News: कुछ ही महीनों में टूट गया पॉपुलर एक्ट्रेस का रिश्ता?

साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन इस समय अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं. महीनों बाद अनुपमा के इंस्टाग्राम पोस्ट को देखने के बाद फैंस के बीच उनके और ध्रुव विक्रम के ब्रेकअप की अफवाहें तेज हो गई हैं. पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/reel/Da8ENlupMSX/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

15:54 (IST) 20 Jul 2026
Entertainment Live News: इस सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म के लिए सुपरस्टार को मिलेगा चौथा नेशनल अवॉर्ड

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हो चुकी है. इस दौरान विनर्स की लिस्ट भी जारी की गई, जिसमें कई स्टार्स ने सफलता हासिल की. एक्ट्रेस यामी गौतम को फिल्म 'आर्टिकल 370' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिलेगा. वहीं, एक्टर कार्तिक आर्यन को फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए बेस्ट एक्टर के लिए चुना गया है. हालांकि, आज हम ऐसे एक्टर की बात करेंगे, जिन्होंने चौथी बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड अपने नाम किया है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

15:25 (IST) 20 Jul 2026
Entertainment News Live: लॉर्ड्स में 'हैवान' की झलक देख फैंस रह गए हैरान

भारत और इंग्लैंड के बीच रविवार को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मुकाबले के दौरान क्रिकेट के साथ-साथ बॉलीवुड का भी रंग देखने को मिला. मैच देखने पहुंचे बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और सैफ अली खान ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. पढ़े पूरी खबर...

15:24 (IST) 20 Jul 2026
Entertainment News Live: स्मिता पाटिल की मौत से पहले क्या हुआ? आखिरी पल उड़ा देंगे होश

Smita Patil Death Story: बॉलीवुड की शानदार अदाकारा स्मिता पाटिल ने अपने छोटे से करियर में ऐसी पहचान बनाई, जिसे आज भी याद किया जाता है. दमदार अभिनय के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी भी अक्सर चर्चा में रही. लेकिन उनकी मौत की कहानी आज भी लोगों को भावुक कर देती है. बेटे के जन्म के महज 15 दिन बाद स्मिता ने दुनिया को अलविदा कह दिया था. पढ़ें पूरी स्टोरी...

15:23 (IST) 20 Jul 2026
Entertainment News Live: कौन हैं साहिबा बाली? अर्जुन कपूर संग जुड़ रहा नाम

Who Is Sahiba Bali: अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्हें लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में एक्ट्रेस और कंटेंट क्रिएटर साहिबा बाली के साथ देखा गया. दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसके बाद एक बार फिर अर्जुन की डेटिंग की खबरों ने जोर पकड़ लिया है. हालांकि दोनों में से किसी ने भी इन चर्चाओं पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है. ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि आखिर साहिबा बाली कौन हैं. पढ़ें पूरी खबर

15:22 (IST) 20 Jul 2026
Entertainment News Live: कभी जिंदगी से हार गया था ये मशहूर एक्टर

रियलिटी शो 'लॉक अप 2' के 'जजमेंट डे' एपिसोड में टीवी एक्टर हर्षद चोपड़ा ने अपनी जिंदगी का ऐसा राज बताया, जिसने सभी को भावुक कर दिया. शो में एलिमिनेशन से बचने के लिए कंटेस्टेंट्स को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा सीक्रेट बताना था. इस दौरान हर्षद ने अपने अतीत के उस मुश्किल दौर का जिक्र किया, जब उन्होंने खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी. पढ़ें पूरी खबर...

14:24 (IST) 20 Jul 2026
Entertainment Live News: ‘अरिजीत सिंह’ ने रिटायरमेंट के बाद फिर गाया इस फिल्म के लिए गाना!

म्यूजिक इंडस्ट्री ने इस साल की शुरुआत में प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की घोषणा कर फैंस को चौंका दिया था. उनके इस फैसले से फैंस काफी निराश हुए थे. अब उनके फैंस के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरिजीत सिंह का नया गाना आ रहा है. उन्होंने हाल ही में इमरान हाशमी की आने वाली फिल्म आवारापन 2 के लिए गाना गाया है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

14:14 (IST) 20 Jul 2026
Entertainment Live News: मशहूर रैपर कर्ट फ्रीमैन का निधन

अटलांटा के मशहूर रैपर कर्ट फ्रीमैन (Curt Freeman), जिन्हें संगीत की दुनिया में मुख्य रूप से उनके स्टेज नाम एली बॉय (Alley Boy) के रूप में जाना जाता है, हाल ही में खबरों में हैं. बताया जा रहा है कि किडनी फेलियर की वजह से रैपर का निधन हो गया है. हालांकि अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है...पूरी खबर पढ़ें

13:48 (IST) 20 Jul 2026
Entertainment Live News: इस दिग्गज एक्टर का हुआ निधन

ऑस्ट्रेलियाई अभिनेता टेरेंस डोनोवन, जो 'नेबर्स' और 'होम एंड अवे' जैसे पॉपुलर टीवी शोज के लिए जाने जाते थे, उनका 90 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन की जानकारी उनके बेटे और एक्टर जेसन डोनोवन ने दी. टेरेंस डोनोवन के निधन से न सिर्फ उनका परिवार, बल्कि उनके फैंस और पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री शोक में डूब गई है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

11:36 (IST) 20 Jul 2026
Entertainment Live News: 40 की उम्र में कुंवारे इस एक्टर की गर्लफ्रेंड का था 7 लड़कों से अफेयर

फिल्म इंडस्ट्री हो या टीवी इंडस्ट्री, सितारे अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. अक्सर देखा गया है कि कई एक्टर और एक्ट्रेसेस अपनी लव लाइफ को लेकर खुलकर बात करते हैं. इसी बीच आज हम टीवी के एक ऐसे पॉपुलर एक्टर की बात कर रहे हैं, जो 40 साल की उम्र में भी सिंगल हैं. उन्होंने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

11:09 (IST) 20 Jul 2026
Entertainment Live News: रवि दुबे को ‘लक्ष्मण’ बनते देख रो पड़ीं सरगुन मेहता

फिल्म में एक्टर रवि दुबे भगवान राम के छोटे भाई ‘लक्ष्मण’ का किरदार निभा रहे हैं. पत्नी सरगुन मेहता अपने पति रवि दुबे को नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में लक्ष्मण के किरदार में देखकर काफी भावुक हो गईं. शनिवार को दिल्ली हुए ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सरगुन भी रवि के साथ वहां पहुंची थीं.

https://www.instagram.com/p/Da8F90iDb97/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

10:43 (IST) 20 Jul 2026
Entertainment Live News: प्रियंका चोपड़ा को खास अंदाज में पति निक जोनस ने किया बर्थडे विश

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी खास पहचान बना चुकी हैं. एक्ट्रेस ने 18 जुलाई को अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया. इस खास मौके पर फैंस और कई सेलेब्स ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. वहीं, उनके पति निक जोनास ने भी रोमांटिक अंदाज में उन्हें बर्थडे विश करते हुए एक खास वीडियो शेयर किया. यहां पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/reel/Da-J_egI8QN/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

09:19 (IST) 20 Jul 2026
Entertainment Live News: धीरज धूपर के फैसले से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता

ओटीटी के चर्चित विवादित रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' में हर दिन नया ड्रामा देखने को मिलता है. हाल ही में शो में जजमेंट डे हुआ, जिसमें हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. इस दौरान होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख ने कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाई. वहीं, इस हफ्ते शो के एक स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट का एलिमिनेशन हो गया, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी. यहां पढ़ें पूरी खबर...

08:51 (IST) 20 Jul 2026
Entertainment News Live: सलमान खान की नई पोस्ट

बॉलीवुड स्टार सलमान खान अक्सर किसी न किसी कारण सुर्खियों में बने रहते हैं. हाल ही में सलमान खान एक इवेंट में पहुंचे थे, जहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. उस वीडियो में सलमान खान काफी थके और कमजोर नजर आ रहे थे, जिसके बाद फैंस ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई थी. वहीं अब अपनी नई सोशल मीडिया पोस्ट से सलमान ने हर किसी बोलती बंद कर दी. सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा- 'आप लोगों की तबियत कैसी है?'

https://www.instagram.com/p/Da_ItRWE9gg/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

08:45 (IST) 20 Jul 2026
FIFA World Cup Final: उर्वशी रौतेला ने दी जीत पर स्पेन को दी बधाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक शेयर किया है. न्यूयॉर्क के मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले को देखने उर्वशी भी पहुंची थीं. उन्होंने स्पने की जीत पर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और लिखा, 'स्पेन जीत गया.'

08:41 (IST) 20 Jul 2026
FIFA World Cup Final: नोरा फतेही ने स्पेन की जीत पर दी बधाई

मशहूर अदाकारा और डांसर नोरा फतेही ने स्पेन की जीत पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में नोरा स्पेन की जीत का जश्न मनाते दिख रही हैं.

First published on: Jul 20, 2026 08:33 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola