Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘लापता लेडीज’ पर चोरी के आरोप, ‘बुर्का सिटी’ कहानी से क्या-क्या कॉमन?

किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' पर चोरी के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि शॉर्ट फिल्म 'बुर्का सिटी' इसकी कहानी चुराई गई है। आइए जानते हैं कि दोनों फिल्मों की कहानी में क्या-क्या है कॉमन।

---विज्ञापन---

बॉलीवुड में फिल्म की कहानी चोरी के आरोप आए दिन सुनने को मिलते हैं। इसी तरह हाल ही में कई अवॉर्ड जीत चुकी फिल्म पर भी कहानी चुराने के आरोप लग रहे हैं। कहा जा रहा है कि शॉर्ट फिल्म ‘बुर्का सिटी’ से इसकी कहानी चुराई गई है। तो आइए जानते हैं कि दोनों ही फिल्मों की कहानियों में क्या-क्या है कॉमन?

‘लापता लेडीज’ पर चोरी के लगे आरोप

किरण राव की फिल्म लापता लेडीज पर चोरी के आरोप लगाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में फिल्म की कहानी को साल 2019 की अरबी फिल्म बुर्का सिटी से मिलती-जुलती बताया जा रहा है। इससे दर्शकों के बीच बहस छिड़ गई है कि क्या लापता लेडीज की कहानी पूरी तरह ओरिजिनल है या यह बुर्का सिटी की नकल है।

---विज्ञापन---

क्या ‘बुर्का सिटी’ से कॉमन है ‘लापता लेडीज’ की कहानी?

बुर्का सिटी की कहानी एक नए जोड़े की शादी के इर्द-गिर्द घूमती है। इस व्यक्ति की पत्नी गलती से दूसरी महिला के साथ बदल जाती है। इसके बाद वह अपनी असली पत्नी को खोजने के लिए काफी प्रयास करता है। वह तरह-तरह के पैंतरे अपनाता है ताकी उसकी पत्नी उसे मिल जाए। वहीं किरण राव के डायरेक्शन में बनी फिल्म लापता लेडीज में भी इसी तरह की कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म में भी शादी के बाद एक महिला लापता हो जाती है। फिर उसे ढूंढने की कोशिश होती है। इस समानता के चलते सोशल मीडिया पर लोग दोनों फिल्मों की तुलना कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: महाकुंभ में वायरल गर्ल को मुंबई ले जाने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

---विज्ञापन---

फिल्म मेकर्स की चुप्पी से बढ़ी चर्चा

बता दें कि किरण राव या फिल्म की टीम की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक बयान नहीं सामने आया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर दर्शकों के बीच इस मुद्दे पर बहस जारी है। कुछ लोग इसे मात्र एक संयोग मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे साफ-साफ कॉपी बताया जा रहा है। अब देखना होगा कि फिल्म निर्माता इस विवाद पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं। इस फिल्म की कहानी चोरी की गई है या नहीं ये तो मेकर्स की तरफ से जब कोई प्रतिक्रिया आएगी तभी पता चल पाएगा।

यह भी पढ़ें:अर्जुन कपूर के बाद क्या एक्स क्रिकेटर के प्यार में पड़ीं मलाइका अरोड़ा? वायरल फोटो से डेटिंग की अटकलें

---विज्ञापन---
First published on: Apr 03, 2025 08:25 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola