Sunday, 22 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘हम होंगे कामयाब’ के जरिए Kunal Kamra ने फिर कसा तंज, महाराष्ट्र विधानसभा विवाद पर वीडियो वायरल

कॉमेडियन कुणाल कामरा ने हाल ही में हुए महाराष्ट्र विधानसभा विवाद पर तंज कसा है। कामरा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की जिस पर अपना 'हम होंगे कामयाब' वाला गाना लगाया। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

Photo Credit- Instagram

Kunal Kamra: मशहूर कॉमेडियन कुणाल कामरा अक्सर राजनीतिक तंज कसने के लिए सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर कॉमेडियन ने महाराष्ट्र विधानसभा विवाद की एक वीडियो शेयर कर उस पर तंज कसते हुए हम होंगे कामयाब गाने का अपना पैरोडी वर्जन लगाया है। कुणाल ने इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। सोशल मीडिया पर अब ये काफी वायरल हो रहा है। जहां एक तरफ उनके फैंस उनकी इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं तो वहीं दूसरी कुछ लोग उनकी आलोचना भी कर रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

यह भी पढ़ें: 17 की उम्र में बनीं मिस वर्ल्ड, अब हैं ग्लोबल सेंसेशन; अपनी शर्तों पर रचा स्टारडम का इतिहास!

---विज्ञापन---

कामरा ने क्या किया पोस्ट?

कामरा में हाल ही में महाराष्ट्र विधानसभा के अंदर मचे हंगामे पर चुटकी ली है। साथ ही उन्होंने हाथापाई होने वाली एक वीडियो भी शेयर की है। इस वीडियो पर उन्होंने अपना पैरोडी गाना ‘हम होंगे कामयाब’ को लगाया है। साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘कानून तोड़ने वाला।’ कुणाल ने इस वीडियो में भाजपा और एनसीपी समर्थकों के बीच हुई झड़प को एक साथ जोड़ा है। इसके साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की भी साथ में फोटो डाली। इससे उनके तंज का इशारा महायुति गठबंधन पर था।

---विज्ञापन---

क्या है वीडियो की पीछे का सच?

दरअसल कॉमेडियन ने जो वीडियो शेयर की है उसके बारे में बात की जाए तो ये झड़प विधानसभा के अंदर हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो गया। इस वीडियो में भाजपा के गोपीचंद पडलकर और शरद पवार गुट के जितेंद्र आव्हाड के समर्थकों के बीच हाथापाई देखने को मिली। वहीं मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी दोनों गुटों के समर्थकों को अलग करते नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने इस मारपीट की निंदा भी की।

मार्च में भी कुणाल के इस गाने पर मचा था बवाल

बता दें कुणाल कामरा ने जो गाना इस वीडियो पर लगाया वो वही है जिसको लेकर वो चर्चाओं में आए थे। इस गाने को उन्होंने मार्च में अपने एक स्टैंड अप स्पेशल में गुनगुनाया था और उस दौरान उन्होंने एकनाथ शिंदे को गद्दार कह दिया था। जिसके बाद काफी बवाल हुआ था। यहां तक की शिंदे गुट के लोगों ने उन पर कार्रवाई की मांग की थी और जहां कुणाल ने स्टैंड अप कॉमेडी की थी उस क्लब में शिंदे गुट के लोगों ने जाकर तोड़-फोड़ भी की थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Kusha Kapila को मिला नया प्यार? ‘मिस्ट्री मैन’ संग रोमांटिक फोटोज कीं शेयर; जानें क्या है असली सच

First published on: Jul 18, 2025 08:02 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो