Wednesday, 7 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

एक्ट्रेस के ‘लहंगे’ पर डोला खेसारी लाल यादव का दिल, वीडियो को मिले 360 मिलियन से ज्यादा व्यूज

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के इस पुराने भोजपुरी गाने को यूट्यूब पर 360 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song
खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: बिहार चुनाव के दौरान लगातार चर्चा में रहे भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर से फिल्मी दुनिया में वापस आ गए हैं. बिहार चुनाव में हार का सामना करने के बाद खेसारी लाल ने एक नए तड़कते-भड़के भोजपुरी गाने के साथ फिल्मी दुनिया में दोबारा से एंट्री मारी है. लेकिन आज हम खेसारी लाल के पुराने भोजपुरी सॉन्ग की बात कर रहे हैं. ये गाना भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है और बार-बार सुना जाता है. इस गाने को यूट्यूब पर 360 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

गाने को मिले 366 मिलियन व्यूज

हम खेसारी लाल यादव के जिस हिट भोजपुरी सॉन्ग की बात कर रहे हैं उसका टाइटल ‘लहंगा लखनऊआ’ है. ये खेसारी लाल का एक डांस और आइटम नंबर सॉन्ग है, जिसकी पॉपुलैरिटी में आज भी कोई कमी नहीं आई है. बारात से लेकर पार्टी फ्लोर तक के डीजे पर आज ये गाना धूम मचा रहा है. 5 साल पहले रिलीज हुए ‘लहंगा लखनऊआ’ भोजपुरी सॉन्ग को यूट्यूब पर 366 मिलियन (36.6 करोड़) से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जो लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: तान्या मित्तल को थप्पड़ के बाद पड़ी लकड़ी के पट्टे से मार! अब इस कंटेस्टेंट ने निकाला गुस्सा

खेसारी लाल और अनीशा पांडे की जोड़ी

वहीं, अगर भोजपुरी सॉन्ग ‘लहंगा लखनऊआ’ के म्यूजिक वीडियो की बात करें तो वो काफी एनर्जेटिक और एंटरटेनिंग है. गाने के वीडियो में एक्ट्रेस अनीशा पांडे अपनी अदाओं और डांस मूव्स के साथ खेसारी लाल को लुभाने की कोशिश कर रही हैं. वहीं, खेसारी का दिल एक्ट्रेस लखनऊवी लहंगा देख कर डोल रहा है. गाने में खेसारी लाल और अनीशा पांडे की जोड़ी कमाल की लग रही है.

---विज्ञापन---

कब रिलीज हुआ सॉन्ग

‘लहंगा लखनऊआ’ गाने को खेसारी लाल ने सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका के साथ मिलकर गाया है. वहीं, गाने के लिरिक्स अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं. इस हिट गाने का म्यूजिक श्याम सुंदर ने कंपोज किया है. इस गाने को Aadishakti Films के यूट्यूब चैनल पर साल 2020 में रिलीज किया गया था.

First published on: Nov 27, 2025 02:12 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola