Sunday, 21 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Khatron Ke Khiladi 15 में खतरों से खेलती नजर आएंगी टीवी की ये दो बहुएं! मेकर्स ने किया अप्रोच

खतरों के खिलाड़ी 15 में टीवी की दो हसीनाएं स्टंट्स करती नजर आएंगी। आइए आपको भी बताते हैं हम किन हसीनाओं की बात कर रहे हैं?

---विज्ञापन---

रोहित शेट्टी का शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ सुर्खियों में बना हुआ है। शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ चुके हैं। इस बार टीवी की दो बहुओं का नाम सामने आया है जो रोहित शेट्टी के शो में खतरों से खेलती नजर आएंगी। ये हसीनाएं अपनी एक्टिंग और सादगी से टीवी की दुनिया में अपनी पहचान बना चुकी हैं। अब वो टीवी पर स्टंट्स करते नजर आएंगी। आइए आपको भी बताते हैं हम किन हसीनाओं के बारे में बात कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Sanam Teri Kasam 2 में लीड रोल निभाना चाहती हैं ‘वनवास’ एक्ट्रेस, इंटरव्यू में किया रिवील

---विज्ञापन---

इन हसीनाओं को मिला ऑफर

न्यूज 24 की रिपोर्ट के अनुसार मेकर्स ने टीवी की दो मशहूर हसीनाएं सुरभि ज्योति और एरिका फर्नांडिस को अप्रोच किया है। वहीं इस खबर से दोनों के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। काफी लंबे समय बाद दोनों को टीवी पर देखा जाएगा। फैंस को भी इसका बेसब्री से इंतजार है। दोनों ही हसीनाएं काफी समय से टीवी से दूर हैं।

---विज्ञापन---

इन टीवी शोज में आ चुकी हैं नजर

सुरभि ज्योति की बात करें तो वो टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। वो ‘कुबूल है’ और ‘नागिन 3’ जैसे सुपरहिट शोज दे चुकी हैं। वहीं फैंस उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं। शादी के बाद सुरभि ने टीवी की दुनिया से दूरी बना ली है। वहीं दूसरी ओर एरिका फर्नांडिस भी ‘कसौटी जिन्दगी की 2’ और ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ जैसे शोज करके वाहवाही बटोर चुकी हैं। अब दोनों पहली बार स्टंट्स करती नजर आएंगी।

---विज्ञापन---

ये सितारे भी शो में आ सकते हैं नजर

वहीं इस बार खतरों के खिलाड़ी के मेकर्स कई मशहूर सितारों को अप्रोच कर चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार अंकित गुप्ता, मल्लिका शेरावत, ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा, चुम दरांग, ओरी, एल्विश यादव और रजत दलाल जैसे सितारे इस बार के सीजन में नजर आ सकते हैं। हालांकि अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें: Celebrity MasterChef में क्यों इमोशनल हुईं निक्की तंबोली? शो में किसकी बनाई फेवरेट डिश?

---विज्ञापन---
First published on: Mar 19, 2025 09:00 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola