Wednesday, 29 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Celebrity MasterChef में क्यों इमोशनल हुईं निक्की तंबोली? शो में किसकी बनाई फेवरेट डिश?

सेलेब्रिटी मास्टरशेफ में निक्की तंबोली काफी इमोशनल हो गईं। वहीं उन्होंने अपने खास की फेवरेट डिश भी बनाई। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

---विज्ञापन---

‘सेलेब्रिटी मास्टरशेफ’ इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। शो में टीवी की जानी-मानी हस्तियां अपनी कुकिंग स्किल से जजेस को इंप्रेस करती नजर आती हैं। हाल ही में शो में फैमिली एपिसोड देखने को मिला। इसमें कंटेस्टेंट्स के परिवारवालों ने शो में एंट्री की। वहीं शो की कंटेस्टेंट निक्की तंबोली के पिता ने शो में एंट्री की। उनको देखकर निक्की आंसू नहीं रोक पाईं और वो फूट-फूटकर रोने लगीं। आइए आपको भी बताते हैं निक्की ने किसकी फेवरेट डिश बनाई?

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर ‘द डिप्लोमैट’ की कमाई में उछाल, जानें पांचवें दिन मूवी ने छापे कितने नोट?

---विज्ञापन---

पिता को देख हुईं इमोशनल

शो के लेटेस्ट एपिसोड में निक्की के पिता ने शिरकत की। ये काफी खूबसूरत पल था, क्योंकि लंबे समय दोनों एक दूसरे से बात नहीं कर रहे थे। निक्की के पिता ने उन्हें कई साल के बाद गले लगाया, जिसके बाद वो काफी इमोशनल हो गईं। वहीं शो में पिता और बेटी के इस पुनर्मिलन को देख सब भावुक हो गए।

---विज्ञापन---

एक्ट्रेस ने किसकी बनाई फेवरेट डिश?

निक्की और उनके पिता ने मिलकर कुकिंग की। एक्ट्रेस ने अपने भाई जतिन की फेवरेट डिश बनाई। निक्की ने डिकंस्ट्रक्टेड वड़ा पाव बनाया जो जतिन तंबोली को काफी पसंद था। एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि वो उनकी भी फेवरेट डिश है। दरअसल निक्की का भाई अब इस दुनिया में नहीं हैं। वहीं सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी एक वीडियो भी शेयर की है। जो काफी भावुक कर देने वाली है।

क्या बोले फैंस?

वीडियो पर यूजर्स भी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘निक्की आप सबसे स्ट्रॉन्ग हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आपका भाई जहां भी है उसे आप पर गर्व होगा। आप बड़े ही अच्छे तरीके से अपने परिवार की देखभाल कर रही हो।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ये पल ही आपके लिए किसी ट्रॉफी से कम नहीं है।’ फैंस उनके इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हें।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी हसीना को बनाया था बीवी, 1 साल नहीं टिकी थी इस एक्टर की पहली शादी, देखें वीडियो

First published on: Mar 19, 2025 07:29 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola