Tuesday, 24 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Kaun Banega Crorepati 17 में सुनाई देगी ऑपरेशन सिंदूर के पीछे की कहानी, इंडिपेंडेंस डे होगा खास

Kaun Banega Crorepati 17: कौन बनेगा करोड़पति 17 के अपकमिंग एपिसोड में कर्नल सोफिया कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कमांडर प्रेरणा देवस्थली ऑपरेशन सिंदूर के पीछे की कहानी लेकर आ रही हैं।

Kaun Banega Crorepati 17
Photo Credit- Instagram

Kaun Banega Crorepati 17: अमिताभ बच्चन का क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति का 17वां सीजन 11 अगस्त से सोनी टीवी और सोनी लिव पर शुरू हो चुका है। ग्रैंड प्रीमियर के मौके पर शो के 25 साल को सेलिब्रेट किया गया। इसी के साथ मेकर्स ने अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो वीडियो भी जारी कर दिया है। 15 अगस्त को इंडिपेंडेंस डे के खास मौके पर भारतीय सेना की महिला ऑफिसर्स अमिताभ बच्चन की गेस्ट बनकर शो में आने वाली हैं। इसी के साथ केबीसी 17 में ऑपरेशन सिंदूर के पीछे की कहानी सुनाई देगी।

शो में आएंगी जांबाज महिला ऑफिसर्स

15 अगस्त को कौन बनेगा करोड़पति 17 स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर महा उत्सव मनाने जा रहा है। इस मौके पर भारतीय सेना की वो जांबाज महिला ऑफिसर्स गेस्ट बनकर आ रही हैं, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ये महिला ऑफिसर्स कोई और नहीं बल्कि कर्नल सोफिया कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कमांडर प्रेरणा देवस्थली हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: KBC 17: 50 लाख का सवाल मानवप्रीत सिंह के लिए बना सिरदर्द, क्या आपको पता है जवाब?

सुनााई ऑपरेशन सिंदूर के पीछे की कहानी

मेकर्स ने कौन बनेगा करोड़पति 17 के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में भारतीय सेना तीनों महिला ऑफिसर्स हॉट सीट पर बैठी हैं। इस दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी बताती हैं कि ऑपरेशन सिंदूर क्यों जरूरी था? वह कहती हैं, ‘पाकिस्तान ये करता चला आ रहा है। ये करना बनता था।’ विंग कमांडर व्योमिका सिंह कहती हैं, ‘रात को 1.5 बजे से लेकर डेढ़ बजे तक, 25 मिनट में खेल खत्म कर दिया।’

---विज्ञापन---

शो में लगे भारत माता की जय के नारे

प्रोमो में आगे कमांडर प्रेरणा देवस्थली बताती हैं कि ऑपरेशन सिंदूर के वक्त टारगेट को नेस्तनाबूद किया गया। आम पब्लिक को कोई भी नुकसान नहीं हुआ। कर्नल सोफिया कुरैशी कहती हैं, ‘ये एक नया भारत, नई सोच के साथ है।’ इसके बाद अमिताभ बच्चन भारत माता की जय के नारे लगवाते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा प्रोमो

कौन बनेगा करोड़पति 17 का प्रोमो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद ऑडियंस भी अपकमिंग एपिसोड को देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गई है। बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सोनी टीवी और सोनी लिव पर टेलीकास्ट हो रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 12, 2025 01:59 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो