---विज्ञापन---

Karisma Kapoor की शादी का वीडियो वायरल, अक्षय से सलमान तक तमाम इंडस्ट्री ने की शिरकत

Karisma Kapoor Wedding Video Viral: सोशल मीडिया पर करिश्मा कपूर का वेडिंग वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तमाम फिल्मी सितारों की झलक देख फैंस की पुरानी यादें ताजा हो गई हैं।

Karisma Kapoor
इमेज क्रेडिट: E 24 बॉलीवुड

Karisma Kapoor Wedding Video Viral: करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) की शादी का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि ये पूरा वीडियो नहीं है बल्कि एक छोटी सी क्लिप है, जिसमें एक्ट्रेस के साथ बॉलीवुड स्टार्स नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में गोविंदा से लेकर सलमान खान, जैकी श्रॉफ और श्रीदेवी तक कई फिल्मी सितारे शामिल हुए। वीडियो को देखकर फैंस पुरानी यादों में खो गए, क्योंकि ये पुराना वीडियो है तो सभी के लुक आज से अलग नजर आ रहे हैं।

बॉलीवुड की इन हस्तियों ने की शिरकत

इंस्टाग्राम पर एक फैन पेज द्वारा करिश्मा की शादी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें शुरुआत में ही अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना को करिश्मा के साथ देखा जा रहा है। इसके बाद गोविंदा, जैकी श्रॉफ और चंकी पांडे भी हंसी मजाक करते नजर आ रहे हैं। सलमान खान भी इस वीडियो में एकदम यंग नजर आ रहे हैं, जिसे देख दर्शकों की पुरानी यादें ताजा हो गई हैं।

श्रीदेवी संग छोटी सी जान्हवी कपूर भी आई नजर

करिश्मा कपूर की शादी 29 सितंबर साल 2003 में हुई थी। एक्ट्रेस की एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है जिसमें दिवंगत श्रीदेवी भी नजर आ रही हैं। वहीं उनके साथ ही छोटी सी जान्हवी कपूर भी नजर आ रही हैं, जिन्होंने हाथों में मेहंदी लगाई हुई है। इसके अलावा तब्बू भी नजर आ रही हैं उन्होंने व्हाइट कलर का आउटफिट पहना हुआ है। वो भी इस लुक में बेहद हसीन लग रही हैं।

गुलाबी जोड़े में दुल्हन बनीं करिश्मा

करिश्मा कपूर ने अपनी शादी में गुलाबी रंग का जोड़ा पहना हुआ था, वहीं उनके एक्स हसबैंड संजय कपूर ने व्हाइट शेरवानी पहनी थी। दोनों एक दूजे के साथ शानदार लग रहे थे।

आप वीडियो में देख सकते हैं कि लोलो की शादी में अक्षय खन्ना, अरबाज खान, मलाइका अरोड़ा, शत्रुघ्न सिन्हा, और विवेक ओबेरॉय समेत कई फिल्मी सितारों ने शिरकत की थी। अब इस वीडियो को देखकर फैंस की यादें फिर से ताजा हो गई हैं।

यह भी पढ़ें: Kriti Sanon ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग मनाई होली?

First published on: Mar 27, 2024 08:17 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.