---विज्ञापन---

IIFA 2025 में करीना कपूर का दादा राज कपूर को ट्रिब्यूट, सुपरहिट गानों पर यूं दी स्पेशल परफॉर्मेंस

Kareena Kapoor Tribute To Raj Kapoor: करीना कपूर ने बीते दिन हुए IIFA अवॉर्ड शो में दादा राज कपूर को ट्रिब्यूट दिया। एक्ट्रेस ने सुपरस्टार के गानों पर डांस कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Kareena Kapoor Tribute To Raj Kapoor: IIFA 2025 में करीना कपूर ने खूब सुर्खियां बटोरी। पहले शाहिद कपूर से रियूनियन और अब अपनी स्पेशल परफॉर्मेंस से वो IIFA में चर्चाओं में बनी रहीं। करीना ने बीते दिन हुए आईफा में अपने दादा राज कपूर को उनके सुपरहिट गानों पर ट्रिब्यूट दिया। शाहिद के साथ रीयूनियन के बाद अब उनकी डांस वीडियो खूब वायरल हो रही है। आइए आपको भी बताते हैं करीना ने किन गानों पर दादा राज कपूर को श्रद्धांजलि दी?

यह भी पढ़ें: Salman Khan का एक्टर जिसने हॉलीवुड में किया काम, फिर एक्टिंग छोड़ बना मौलाना; पहचाना कौन?

राज कपूर के गानों पर धांसू परफॉर्मेंस

IIFA के ऑफिशियल पेज ने पोस्ट शेयर की है, जिसमें करीना दिवंगत एक्टर राज कपूर के गानों पर थिरकतीं दिखाई दे रही हैं। उन्होंने ‘मेरा जूता है जापानी’ और ‘प्यार हुआ इकरार हुआ’ जैसे कई सुपरहिट गानों पर स्पेशल परफॉर्मेंस दी। ये परफॉर्मेंस एक्ट्रेस ने राज कपूर जैसा ही गेटअप लेकर दी। वहीं IIFA ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘हमें अपने सिल्वर जुबली समारोह के लिए राज कपूर को दी गई इस खूबसूरत श्रद्धांजलि से वाकई प्यार हो गया है।’

शो से पहले भी की थी परफॉर्मेंस पर बात

इससे पहले एक्ट्रेस ने IIFA अवॉर्ड शो से पहले इस ट्रिब्यूट पर बात भी की थी। उन्होंने कहा था कि ये मेरे दिल के बेहद करीब है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि हाल ही में उनकी 100वीं जयंती मनाई गई और अब उनके गानों पर स्टेज पर डांस करना मेरे लिए काफी स्पेशल है।

शाहिद ने भी किया डांस

बता दें करीना अकेली नहीं थीं जिन्होंने स्टेज पर डांस किया। शाहिद कपूर ने भी अपनी डांस परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंन ‘मोजा ही मोजा’ और ‘भसड़ मचा’ जैसे हिट गानों पर धांसू परफॉर्मेंस दी। इससे पहले करीना और शाहिद का रियूनियन भी काफी सुर्खियों में रहा है। जहां सालों बाद दोनों एक दूसरे को गले लगाते हुए और बातचीत करते नजर आए थे।

यह भी पढ़ें: Karan Johar ने कैसे घटाया वजन? IIFA 2025 में ट्रांसफॉर्मेशन पर क्या बोले फिल्ममेकर?

First published on: Mar 10, 2025 10:58 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.